{"_id":"6871c95adde82d1e220f0b59","slug":"wimbledon-2025-jannik-sinner-beats-novak-djokovic-will-face-carlos-alcaraz-in-the-final-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने दी नोवाक जोकोविच को मात, फाइनल में कार्लोस अल्कारेज से होगा सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2025: सेमीफाइनल में यानिक सिनर ने दी नोवाक जोकोविच को मात, फाइनल में कार्लोस अल्कारेज से होगा सामना
Sat, 12 Jul 2025 08:03 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:03 AM IST
सार
यानिक सिनर ने शुक्रवार को विंबलडन के सेमीफाइनल में दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा।
विज्ञापन
यानिक सिनर
- फोटो : Roland Garros
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यानिक सिनर ने सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिनर ने जोकोविच को 6-3, 6-3, 6-4 से हरा दिया। खिताबी मैच में अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा। खिताबी मैच में अब उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा। इससे पहले गत विजेता अल्कारेज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (6) से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सिनर पहली बार विंबलडन फाइनल में पहुंचे
नंबर एक रैंकिंग वाले सिनर सेंटर कोर्ट में अपनी इस जीत के साथ पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं। अल्कारेज 22 साल की उम्र में लगातार तीसरा विंबलडन खिताब और कुल मिलाकर छठा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से एक मैच दूर हैं। अब उनकी टक्कर फाइनल में 23 साल के इतालवी खिलाड़ी सिनर से होगी।
अल्कारेज अच्छी लय में
दूसरे वरीय अल्कारेज लगातार 24 मैचों की जीत की लय के साथ रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंचे। अल्कारेज ने ऑल इंग्लैंड क्लब में 2023 और 2024 के खिताबी मुकाबलों में जोकोविच को हराया था और अब तक मेजर फाइनल में उनका रिकॉर्ड 5-0 है। इसमें एक महीने पहले फ्रेंच ओपन में सिनर पर पांच सेटों में मिली वापसी की जीत भी शामिल है।
विज्ञापन
फ्रिट्ज को लगा झटका
पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज पिछले साल अमेरिकी ओपन में सिनर से हारकर उप विजेता रहे थे। 2009 में एंडी रोडिक के रोजर फेडरर से हारने के बाद फ्रिट्ज विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बनने की कोशिश में जुटे थे।