फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Who is Sanjay Singh new Wrestling Federation of India chief Brij Bhushan Sharan Singh close aide WFI Elections

WFI Elections: तीन दशक से बृजभूषण शरण सिंह का साथ दे रहे संजय सिंह, पिता-दादा कराते थे दंगल; जानें सबकुछ

Thu, 21 Dec 2023 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले संजय सिंह को 'बबलू' के नाम से भी जाना जाता है। वह बृजभूषण शरण सिंह के साथ करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन
Who is Sanjay Singh new Wrestling Federation of India chief Brij Bhushan Sharan Singh close aide WFI Elections
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव गुरुवार (21 दिसंबर) को संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय ने चुनाव जीत लिया। वह कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने हैं। उनके चुनाव जीतते ही विवाद खड़ा हो गया। भारत की दिग्गज महिला पहलवान साक्षी मलिक ने नतीजों के कुछ देर बाद ही कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया। भारत के ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह पहली महिला पहलवान हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले संजय सिंह को 'बबलू' के नाम से भी जाना जाता है। वह बृजभूषण शरण सिंह के साथ करीब तीन दशक से काम कर रहे हैं। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। वह उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय कुश्ती संघ में भी पदाधिकारी रहे हैं। 2019 में उन्हें भारतीय कुश्ती संघ की कार्यकारी समिति में रखा गया था। वह संयुक्त सचिव चुने गए थे। इसका मतलब यह है कि वह भारतीय कुश्ती संघ की पिछली कार्यकारी परिषद का हिस्सा थे।
विज्ञापन

Who is Sanjay Singh new Wrestling Federation of India chief Brij Bhushan Sharan Singh close aide WFI Elections
बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही कुश्ती से संबंध
संजय सिंह का बचपन से ही कुश्ती से संबंध रहा है। उनके पिता और दादा दंगल कराया करते थे। वह काफी समय से कुश्ती के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय 2009 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। इसके अगले साल ही जब उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का गठन हुआ तो उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष बने थे। ऐसा कहा जाता है कि संजय सिंह ने पूर्वांचल में महिला पहलवानों के उत्थान के लिए काफी काम किया है।

चुनाव में संजय के पास था भारी समर्थन
चुनाव से पहले की कई खबरों में कहा गया था कि संजय सिंह के खेमे के पास 50 वोट में से 41 का समर्थन है। असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और ओडिशा के अलावा लगभग सभी राज्यों के कुश्ती संघ का समर्थन उन्हें मिलने की बात कही गई थी। 

बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की ओर से धरना दिए जाने के बाद पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष को चुनाव से दूर रहने के लिए कहा गया। बृजभूषण न खुद चुनाव में खड़े हुए और न ही उनके पुत्र और दामाद चुनाव में खड़े हुए। सूत्र बताते हैं कि उन पर संजय सिंह को भी चुनाव से बाहर करने का दबाव बनाया गया, लेकिन यहां बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed