फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WFI Elections Final list of candidates released Asian games winner Kartar singh in race for Vice President

WFI Elections: उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी, एशियाई विजेता करतार उपाध्यक्ष की दौड़ में; 12 अगस्त को चुनाव

Mon, 07 Aug 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 07 Aug 2023 10:24 PM IST
सार

करतार ने 1978 बैंकॉक और 1986 सियोल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह डब्ल्यूएफआई के पूर्व महासचिव भी रहे चुके हैं। उनके अलावा उपाध्यक्ष के लिए असित कुमार साहा, जय प्रकाश, मोहन यादव और एन फोनी भी दौड़ में हैं।

विज्ञापन
WFI Elections Final list of candidates released Asian games winner Kartar singh in race for Vice President
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार करतार सिंह और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लिए 12 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। इसमें दो बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता करतार सिंह भी उन पांच उम्मीदवारों में शामिल हैं जो उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन वापस लेने का सोमवार अंतिम दिन था।
विज्ञापन


करतार ने 1978 बैंकॉक और 1986 सियोल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह डब्ल्यूएफआई के पूर्व महासचिव भी रहे चुके हैं। उनके अलावा उपाध्यक्ष के लिए असित कुमार साहा, जय प्रकाश, मोहन यादव और एन फोनी भी दौड़ में हैं। अध्यक्ष पद के लिए डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) और राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


अनीता को बजरंग सहित छह प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन
38 वर्षीय अनीता को बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित उन छह पहलवानों का समर्थन हासिल है जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। अनीता हालांकि बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में गवाह भी हैं। चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एमएम कुमार ने सोमवार को आधिकारिक सूची जारी की। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए चार जबकि कार्यकारी समिति के पांच पदों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। बृजभूषण गुट ने सभी पदों के लिए नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची :
अध्यक्ष :
संजय कुमार सिंह, अनिता श्योराण।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : देवेंदर कादियान, आईडी नानावटी।
उपाध्यक्ष : असित कुमार साहा, जय प्रकाश, करतार सिंह, मोहन यादव, एन फोनी।
महासचिव : दर्शन लाल, प्रेम चंद लोचब।
कोषाध्यक्ष : दुष्यंत शर्मा, सत्यपाल सिंह देशवाल।
संयुक्त सचिव : बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी, कुलदीप सिंह, आरके पुरुषोत्तम, रोहताश सिंह।
कार्यकारी सदस्य : अजय वैद, एम. लोगानाथन, नेविकुओली खात्सी, प्रशांत राय, रजनीश कुमार, रतुल सरमा, उम्मेद सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed