फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Weightlifting: Avinash Pandu of Mauritius will be the first High Performance Director of Weightlifting, Sports Ministry approved

Weightlifting: मॉरीशस के अविनाश होंगे भारोत्तोलन के पहले हाई परफार्मेंस निदेशक, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Fri, 14 Jan 2022 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jan 2022 11:47 PM IST
सार

पांडू की नियुक्ति का मकसद खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने के साथ मजबूत कोचिंग संरचना बनाना है। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले 46 वर्षीय पांडू को दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में दो दशकों से अधिक का कोचिंग अनुभव है। 

विज्ञापन
Weightlifting: Avinash Pandu of Mauritius will be the first High Performance Director of Weightlifting, Sports Ministry approved
भारोत्तोलन चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक तक भारोत्तोलन के लिए हाई परफार्मेंस निदेशक (एचपीडी) के रूप में मॉरीशस के अविनाश पांडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह इस खेल में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति की सिफारिश भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की विदेशी कोच चयन समिति ने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अधिकारियों के साथ मिलकर की। साई ने कहा कि उनकावार्षिक वेतन करीब 40.50 लाख रुपये (54,000 डॉलर) होगा। 
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति का मकसद खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने के साथ मजबूत कोचिंग संरचना बनाना है। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले 46 वर्षीय पांडू को दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में दो दशकों से अधिक का कोचिंग अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीडी के रूप में पांडू ने रियो डी जनेरियो में 2016 के ओलंपिक खेलों में इंडोनेशिया के दो भारोत्तोलकों को पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पांडू ने केपटाउन से कहा कि वह भारोत्तोलन के लिए भारत के पहले एचपीडी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए उत्साहित हैं। 


पांडू ने कहा- मुझे विश्वास है कि मैं बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा। मैं प्रतिभा पहचान और प्रदर्शन को विकसित करने में सहायता करने के लिए युवाओं और जूनियर वर्गों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed