फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Weightlifter Vikas Thakur hopes medal in Commonwealth Games may help his girlfriends family ready for marriage

CWG: विकास को उम्मीद कॉमनवेल्थ में पदक शायद बसा दे उनका घर, पहले तैयार नहीं हो रहे थे प्रेमिका के घर वाले

Thu, 04 Aug 2022 10:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Aug 2022 10:49 PM IST
सार

एयरफोर्स में काम करने वाले विकास ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उनका राष्ट्रमंडल खेल में यह तीसरा पदक है। लुधियाना में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विकास कहते हैं कि वह इस पदक से अपनी निजी जिंदगी में बहुत बड़ी आस लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
Weightlifter Vikas Thakur hopes medal in Commonwealth Games may help his girlfriends family ready for marriage
विकास ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटलिफ्टर विकास ठाकुर के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक उनके जीवन की नई पारी की शुरुआत कराने में मुख्य भूमिका निभा सकता है। विकास को उम्मीद है कि यह पदक उनका घर बसा सकता है। वह रजत पदक लेकर जब वापस भारत जाएंगे तो हो सकता है कि उनकी प्रेमिका के घर वालों को दिल पसीज जाएं और वे विवाह के लिए अनुमति प्रदान कर दें।
विज्ञापन

Weightlifter Vikas Thakur hopes medal in Commonwealth Games may help his girlfriends family ready for marriage
विकास ठाकुर ने जीता रजत, घर पर जश्न का माहौल। - फोटो : संवाद
एयरफोर्स में काम करने वाले विकास ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उनका राष्ट्रमंडल खेल में यह तीसरा पदक है। लुधियाना में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विकास कहते हैं कि वह इस पदक से अपनी निजी जिंदगी में बहुत बड़ी आस लगाए बैठे हैं। उनकी प्रेमिका डॉक्टर हैं और राजस्थान से संबंधित हैं। दोनों विवाह करना चाहते हैं लेकिन अंतरजातीय होने के कारण घर वाले तैयार नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Weightlifter Vikas Thakur hopes medal in Commonwealth Games may help his girlfriends family ready for marriage
मैच देखते विकास ठाकुर के परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, दोनों ही परिवार की मर्जी से विवाह करना चाहते हैं। विकास कहते हैं कि यही कारण है कि उन्होंने यहां पदक जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। उन्हें मालूम था कि पदक नहीं जीता तो फिर उन्हें निराश होना पड़ेगा। वह परिवार वालों के आगे अपना पक्ष नहीं रख पाएंगे लेकिन अब पदक आ गया है। वह विवाह के लिए फिर से अपनी बात रखेंगे। उन्हें उम्मीद है कि जब वह परिवार वालों के समक्ष पदक रखेंगे तो इस बार बात बन जाएगी।
विज्ञापन

Weightlifter Vikas Thakur hopes medal in Commonwealth Games may help his girlfriends family ready for marriage
2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान विकास ठाकुर
विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे थे। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 381 किग्रा भार उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed