{"_id":"4e354ff588f04a8fbad0e4a248d0d9e4","slug":"viswanathan-anand-world-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद फिर हारे, कार्लसन के हाथों बादशाहत छिनना तय ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद फिर हारे, कार्लसन के हाथों बादशाहत छिनना तय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन के हाथों नौवीं बाजी हार गए जिसके बाद उनकी बादशाहत खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
कार्लसन ने 28 चालों में आनंद को हराया। इस जीत के बाद 22 वर्षीय कार्लसन के छह अंक हो गए हैं और वह भारतीय सुपर ग्रैंड मास्टर से खिताब छीनने से मात्र आधा अंक दूर रह गए हैं।
विज्ञापन
आनंद के खाते में महज तीन अंक हैं। आनंद को अपने खिताब को बचाने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए 12 बाजियों की इस प्रतियोगिता में अगली तीनों बाजियां जीतनी होंगी।
विज्ञापन
कार्लसन ने इससे पहले आनंद को इस प्रतियोगिता में पांचवीं और छठी बाजी में भी शिकस्त दी थी जबकि नौवीं बाजी में उनकी जीत पहले से कहीं ज्यादा आसान रही।
इन तीन जीतों में कार्लसन ने दो बाजियां तो काले मोहरों से जीती। आनंद पांचवीं और छठी बाजी हारने के बाद अगली दो बाजियां ड्रा खेल गए थे जिससे उम्मीद लग रही थी कि वह नौवीं बाजी में कुछ करिश्मा कर दिखाएंगे।
लेकिन शतरंज के युवा बादशाह ने अनुभवी बादशाह को उसी के घर में तीसरी बार मात देकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए। इस मुकाबले की दसवीं बाजी शुक्रवार को खेली जाएगी।
कार्लसन को यह बाजी सिर्फ ड्रॉ रखनी होगी जिससे आधा अंक मिलते ही वह नए विश्व चैंपियन बन जाएंगे।