{"_id":"7b5e2222-79de-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-wins-grenke-classic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेंके क्लासिक चैंपियन बने आनंद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ग्रेंके क्लासिक चैंपियन बने आनंद
बदेन बदेन/एजेंसी
Updated Mon, 18 Feb 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अंतिम राउंड में जर्मनी के अरकादीस नैदिस पर शानदार जीत से ग्रेंके शतरंज क्लासिक ट्रॉफी अपने नाम कर साल का पहला खिताब हासिल किया। आनंद को जीत के लिए इटली के फैबियानो कारुआना के नतीजे का इंतजार करना पड़ा, जिन्होंने जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन से बाजी ड्रा खेली। कारुआना के इस ड्रा से आनंद शीर्ष पर रहे और उन्हें खिताबी जीत मिली।
विज्ञापन
आनंद के लिए यह जीत काफी लंबे समय बाद आयी है और इस साल के अंत में उन्हें विश्व चैंपियनशिप मैच खेलना है, जिसके पहले यह जीत उनके लिए अच्छी रही। इस भारतीय ने 6.5 अंक से खिताब जीता जबकि कारुआना उनसे आधा अंक पीछे रहे। इंग्लैंड के माइकल एडम्स और जर्मनी के जार्ज मेयर के बीच भी बाजी ड्रा रही, जो पांच-पांच अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
‘बिलबाओ 2011 के बाद मेरी सबसे बड़ी समस्या शीर्ष स्थान तक पहुंचना थी। इस साल नई समस्या इन अहम मौकों को भुनाने की थी। मैं लोगों को आधा अंक भेंट स्वरूप दे रहा था।’
विज्ञापन
- आनंद
विश्वनाथन आनंद
जन्म: 11 दिसंबर 1969, तमिलनाडु
खिताब : ग्रैंडमास्टर (1988)
वर्ल्ड चैंपियन : 2000-02 (फिडे), 2007-अब तक (गैरविवादित)
फिडे रेटिंग : 2780 (फरवरी 2013)
सर्वोच्च रेटिंग : 2817 (मार्च, 2011)
फिडे रैंकिंग : नंबर छह (फरवरी 2013)
सर्वोच्च रैंकिंग : नंबर वन (जुलाई 2008)