{"_id":"ef287702-72bd-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"viswanathan-anand-held-by-fabiano-caruana-slips-to-joint-third","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारुआना से ड्रॉ के बाद तीसरे स्थान पर खिसके आनंद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कारुआना से ड्रॉ के बाद तीसरे स्थान पर खिसके आनंद
बाडेन/एजेंसी
Updated Sat, 09 Feb 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेलने के बाद विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ग्रेके शतरंज क्लासिक के दूसरे राउंड के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए। दोनों बाजियां ड्रॉ रहने के बाद आनंद के खाते में सिर्फ एक अंक है। पहली बार सफेद मोहरों से खेलते हुए भी वह कारूआना के खिलाफ कोई कमाल नहीं कर सके। पहले राउंड में जर्मनी के जार्ज मेयर को हराने वाले कारूआना जर्मनी के अर्काडिज नेइडिश के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
नेइडिश ने इंग्लैंड के माइकल एडम्स को हराया। छह खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले में जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन और मेयर ने ड्रॉ खेला। कारूआना और नेइडिश के डेढ़ अंक हैं। वहीं आनंद और फ्रिडमैन उनसे आधा अंक पीछे हैं। अभी टूर्नामेंट के आठ दौर बाकी हैं।
विज्ञापन