फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli is the highest earning Indian through Instagram, Ronaldo on top in the world selena gomez on third

Report: इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं विराट कोहली, दुनिया में रोनाल्डो शीर्ष पर

Fri, 11 Aug 2023 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 12:07 PM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंसान हैं। लियोनल मेसी दूसरे और सेलेना गोमेज तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली 14वें स्थान पर हैं।
 

विज्ञापन
Virat Kohli is the highest earning Indian through Instagram, Ronaldo on top in the world selena gomez on third
इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भले ही पिछले कुछ वर्षों में अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी है, लेकिन अभी भी वह टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी बने हुए हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। इस साल वह इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने 2023 में इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये चार्ज किए। इस सूची में फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं, उनके बाद उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी हैं।
विज्ञापन


जहां तक रोनाल्डो की बात है, तो उन्होंने 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 26.75 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की। दूसरी ओर मेसी ने इंस्टाग्राम पर हर पोस्ट के लिए 2.56 मिलियन अमरीकी डालर (21.49 करोड़ रुपये) लिए हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली इस सूची में शीर्ष 20 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट 1.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर चार्ज किए। एक पोस्ट से उनकी कमाई 11.45 करोड़ रुपये होती है। इस समय प्लेटफॉर्म पर उनके 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli is the highest earning Indian through Instagram, Ronaldo on top in the world selena gomez on third
इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा कमाने वाली हस्तियां - फोटो : साभार- हॉपर एचक्यू
हॉपर एचक्यू की तरफ से यह रिपोर्ट जारी की गई है और इसके सह-संस्थापक, माइक बंदर यह देखकर काफी आश्चर्यचकित थे कि पिछले कुछ वर्षों में इंस्टाग्राम पर बड़े खिलाड़ियों की कमाई कैसे बढ़ी है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि खेल के सुपरस्टारों का प्रभाव मैदान के बाहर भी कैसे फैलता है।

बंदर ने कहा, "यह मेरे लिए अभी भी चौंकाने वाला है कि मंच पर कमाया जाने वाला वार्षिक पैसा हर साल बढ़ता है। फिर भी, जो चीज मुझे अधिक आकर्षित करती है वह है शीर्ष पर लगातार बने रहने वाले खिलाड़ी। यह स्पष्ट है कि पारंपरिक मशहूर हस्तियों की चकाचौंध और ग्लैमर अभी भी नई 'प्रभावक' स्थिति पर हावी है। रोनाल्डो और मेसी न केवल पिच पर हावी हैं, बल्कि डिजिटल क्षेत्र में भी हावी हैं क्योंकि यह स्पष्ट है कि वे व्यक्तिगत ब्रांडिंग की शक्ति और उसके प्रभाव को व्यक्त करते हैं। जो हम 'साधारण' लोगों पर पकड़ रखता है।"

इस सूची में भारतीयों में, बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 29वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने प्रति पोस्ट 532,000 अमेरिकी डॉलर (4.40 करोड़ रुपये) चार्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed