फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Virat Kohli confirms his relationship with Anushka Sharma.

विरोट कोहली खुल्लम-खुल्ला बोले, हां मुझे अनुष्का से प्यार है

Fri, 21 Nov 2014 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Nov 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli confirms his relationship with Anushka Sharma.
विराट कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे चहेते क्रिकेटर हें। उनकी हर हावभाव पर सभी की नजर रहती है। टीम इंडिया की नई रन मशीन बन चुके कोहली ने हाल ही में अपनी कप्तानी में श्रीलंका पर 5-0 से वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन


मैदान के इतर भी उनकी जिंदगी बेहद रंगीन रही है। उनके नाम कई मॉडल और अभिनेत्रियों से जुड़ चुके हैं। लेकिन साल की शुरुआत में कोहली की जिंदगी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम उस समय खासा चर्चा में आ गया, जब यह अभिनेत्री कोहली से मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गई जहां भारतीय टीम अपने दौरे पर थी।
विज्ञापन


दोनों एक साथ घूमते हुए भी नजर आए। बाद में यह प्यार और बढ़ता ही गया। साल के मध्य में जब टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी तब भी कोहली से मिलने अनुष्का वहां पहुंच गई। दोनों साथ घूमते और होटल में ठहरे भी। इस बीच भारत में भी कई बार आपस में मिलने की खबर आई। लेकिन दोनों ने अब तक एक बार भी अपने इजहारे-इश्क का खुलासा नहीं किया था और इसे सिर्फ दोस्ती करार देने में जुटे थे। हालांकि अब कोहली ने भी स्वीकार कर लिया है कि अनुष्का के साथ उनका रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हां, मैं अनुष्का से प्यार करता हूं'

Virat Kohli confirms his relationship with Anushka Sharma.
साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चर्चा में आया ‌क्रिकेट और बॉलीवुड के एक और अनोखे रोमांस के बीच दोनों के शादी होने की बात चल रही थी लेकिन सार्वजन‌िक तौर पर दोनों में से किसी ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन कुछ दिन पहले गोवा में एक फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में अनुष्का और विराट एक साथ दिखे।

इसके बाद अनुष्का श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठी नजर आईं, और इसी मैच के दौरान कोहली ने जब अर्धशतक लगाया तो उन्होंने बेहद आशिकाना अंदाज में बल्‍ले के जरिए फ्लाइंग किस अनुष्का को किया था।
    
लगभग एक साल से चल रहे रोमांस के बीच अब कोहली ने पहली बार स्वीकार किया है ‌कि दोनों के बीच प्यार है और एक-दूसरे का देखभाल भी करते हैं। पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार करने के बाद कोहली ने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी का सम्‍मान किया जाना चाहिए।

मुंबई में फैशन से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोहली ने कहा, "यह सब ओपन है (जो है सबके सामने है अभी)। हम कुछ भी नहीं छिपा रहे हैं और न ही हम कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं खुद भी कुछ छिपाना नहीं चाहता। लेकिन अगर आप बार-बार एक ही चीज पूछोगे तो यह जीच बहस का विषय बन जाएगा।"

मीडिया से विराट कोहली ने की गुजारिश

Virat Kohli confirms his relationship with Anushka Sharma.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच की कप्तानी करने जा रहे विराट कोहली ने कहा कि यह पहले से ही सभी को पता था कि उनके और अनुष्का के बीच रिश्ते हैं तो अब लोगों को इस बारे और जाने की उत्सुकता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "अगर आप एक-दूसरे को एक साथ कहीं पर साथ देखते हैं तो लोग मानने लगते हैं कि कुछ है इनमें। हालांकि यह कॉमन सेंस का मामला है। अगर आप जानते हो तो फिर वही सवाल पूछने का क्या मतलब है, इसके पीछे यही आसान लॉजिक है।"

मीडिया से इस रिश्ते को ज्यादा मसाला नहीं बनाने की गुजारिश करते हुए कोहली ने कहा, "हम निजी तौर पर इस पर बात करना पसंद नहीं करेंगे क्यों हमारे लिए यह बेह‌द निजी मामला है तथा मीडिया और अन्य लोगों को इस रिश्ते का सम्मान किया जाना चाहिए।"

धोनी की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे कोहली ने प्रतिबंध‌ित मुक्केबाज सरिता देवी का समर्थन किया। उसने इंचियोन में जो कुछ किया वह न‌ियमों के मुताबिक गलत नहीं था। यह मुद्द को सुलझाया जाना चाहिए।

कोहली ने अपनी फैशन लाइन 'रोगन' लांच किया। और कहा कि वह शुरू से ही कुछ नया करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed