फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   vikas gowda wins first gold for India

एशियाई एथलेटिक्सः गौड़ा ने दिलाया भारत को पहला सोना

Fri, 05 Jul 2013 07:59 PM IST
पुणे
पुणे Updated Fri, 05 Jul 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
vikas gowda wins first gold for India

20वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिग्गज डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

विज्ञापन


इसके अलावा चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो और भारतीय पदक जीतने में कामयाब रहे। 30 साल के गौड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 64.90 मीटर की दूरी नापकर चैंपियनशिप में अपना पहला गोल्ड जीता।

पांचवीं बार चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे गौड़ा इससे पहले 2005 और 2011 में रजत पदक जीत चुके हैं।

इस जीत के साथ ही गौड़ा ने अगले महीने मास्को में होने जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट भी हासिल कर लिया।

अन्य भारतीयों में एमआर पुवम्मा ने महिलाओं की 400 मीटर रेस में रजत जबकि रतिराम सैनी ने पुरुषों के 10 हजार मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।

इस तरह एक गोल्ड, एक रजत और तीन कांस्य सहित भारत के पदकों की कुल संख्या पांच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed