{"_id":"69984cfc918e50f8d30f75f7","slug":"vijender-singh-rohan-bopanna-will-flag-off-11th-edition-of-the-cognizant-new-delhi-marathon-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Delhi Marathon: दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना, रविवार को होगा आगाज","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
New Delhi Marathon: दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना, रविवार को होगा आगाज
Fri, 20 Feb 2026 05:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:31 PM IST
सार
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को नई दिल्ली मैराथन के 11वें एडिशन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मैराथन के 11वें एडिशन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मैराथन में 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से प्रमाणित, 'एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस' से मान्यता प्राप्त और विश्व एथलेटिक्स से स्वीकृत यह मैराथन वैश्विक एथलेटिक कैलेंडर में अपनी जगह मजबूत कर रही है। इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा भारत का प्रतिनिधित्व एक एलीट टीम करेगी जिसमें अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं।
यह मैराथन आने वाले एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग रेस भी है।