{"_id":"63b59810092fea0b717b9498","slug":"video-watch-lionel-messi-return-in-france-receives-guard-of-honour-by-psg-players-world-cup-argentina","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Messi Video: मेसी ने विश्व कप फाइनल में जिस देश को हराया, वहीं हुआ जोरदार स्वागत, PSG में मिला गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Messi Video: मेसी ने विश्व कप फाइनल में जिस देश को हराया, वहीं हुआ जोरदार स्वागत, PSG में मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Wed, 04 Jan 2023 08:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:45 PM IST
सार
मेसी की टीम अर्जेंटीना ने कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में फ्रांस को ही हराया था। पीएसजी के ट्रेनिंग सेंटर में जब मेसी पहुंचे तो साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पीएसजी ट्रेनिंग ग्राउंड में मेसी
- फोटो : PSG/Instagram
विस्तार
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फुटबॉल विश्व कप जीतने के बाद पहली बार फ्रांस पहुंचे। पेरिस सेंट जर्मेन के साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने क्लब के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दिया है। मेसी को क्लब ने 10 दिन का ब्रेक दिया था। फ्रांस कप में पेरिस सेंट जर्मेन का मुकाबला शुक्रवार को चेटौरौक्स की टीम से होगा। मेसी की टीम अर्जेंटीना ने कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में फ्रांस को ही हराया था।
विज्ञापन
अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचे मैच में हराया था। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया था। एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद स्कोर 3-3 था। उसके बाद चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ था। अर्जेंटीना ने यहां फ्रांस को 4-2 से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया। मेसी ने फाइनल में दो गोल किए थे। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे थे। दोनों खिलाड़ी पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से ही खेलते हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसजी के ट्रेनिंग सेंटर में जब मेसी पहुंचे तो साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर भी मौजूद थे। इस दौरान पीएसजी के एडवाइजर लुईस कैंपोस ने उन्हें भेंट के तौर पर एक ट्रॉफी भी दी। पीएसजी और फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे इस दौरान वहां मौजूद नहीं थे। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं।
View this post on Instagram
मेसी अपनी पत्नी एंटोनेला रोकूजो और बच्चों के साथ रोजारियो में थे। विश्व कप जीत का जश्न मनाने बाद उन्होंने सोमवार देर रात को पेरिस के लिए उड़ान भरी थी। मेसी की अनुपस्थिति में पीएसजी को लीग-1 में सीजन की पहली हार मिली थी। उसे लेंस ने 3-2 से हराया था। पीएसजी लीग में पहले स्थान पर है। 17 मैच में उसके 44 अंक हैं। लेंस की टीम दूसरे स्थान पर है। उसके 17 मैच में 44 अंक हैं।