फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video watch Ankaragucu president Faruk Koca punched referee Halil Umut Meler Turkish Super Lig suspended

Video: तुर्किये में फुटबॉल क्लब अध्यक्ष ने रेफरी को जड़ा मुक्का, सभी लीग मैचों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Tue, 12 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 PM IST
सार

इस मैच में अंकीरागुकु ने 14वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई थी। मैच के दूसरे हाफ में रेफरी हैलिल उमुट मेलर ने अंकारागुकु के एक खिलाड़ी को दो यलो कार्ड दिखाए जिसके बाद अंकारागुकु के खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

विज्ञापन

विस्तार

तुर्किये सुपर फुटबॉल लीग में एक क्लब के मालिक ने मैच ड्रॉ होने के बाद रैफरी को मुक्का जड़ दिया। इसके बाद वह रेफरी घायल हो गया। इस मामले के बाद तुर्किये फुटबॉल महासंघ ने देश में सभी लीग मैचों पर रोक लगा दी। महासंघ ने इस मामले को लेकर बैठक भी बुलाई है। अंकारा के एरीमन स्टेडियम में सोमवार को कैकुर रिजस्पोर और अंकीरागुकु के बीच तुर्किये सुपर फुटबॉल लीग का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन


इस मैच में अंकीरागुकु ने 14वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई थी। मैच के दूसरे हाफ में रेफरी हैलिल उमुट मेलर ने अंकारागुकु के एक खिलाड़ी को दो यलो कार्ड दिखाए जिसके बाद अंकारागुकु के खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, मैच के 95वें मिनट में रिजस्पोर के भी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। वहीं, मैच के 97 वें मिनट में रिजस्पोर ने एक गोल कर दिया और मैच स्कोर 1-1 की बराबरी पर हो गया।
विज्ञापन


दो यलो कार्ड दिए जाने से थे नाराज
अंकीरागुकु फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष फारूक कोका अपनी टीम के एक खिलाड़ी को दो यलो कार्ड दिए जाने से रेफरी हैलिल उमुट मेलर से नाराज थे। मैच के बाद उन्होंने मेलर को मुक्का जड़ दिया। मेलर नीचे गिर गए और उसके बाद फारूक के साथ आए अन्य लोगों ने भी रेफरी मेलर को लात से मारने लगे। मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रेफरी को बचाया और अंकीरागुकु के अध्यक्ष को रैफरी से दूर किया। वहीं, रेफरी को मारे जाने से गुस्साए प्रशंसकों ने अंकीरागुकु के अध्यक्ष पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेफरी की आंख के नीचे लगी चोट
रेफरी मेलर को अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. मेहमत योरूबुलुत ने कहा कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। मेलर को केवल बाईं आंख के नीचे चोट लगी है और एक छोटा सा फ्रैक्चर है। मेलर को सिर में लगी चोट की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है। जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। 37 साल के मेलर तुर्किये के शीर्ष रेफरी में से एक हैं और फीफा के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करते हैं।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन सहित फुटबॉल प्रशासन से जुड़े लोगों ने घटना की निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैच के दौरान यह घटना सही नहीं है। ऐसी घटना खेल में नहीं होना चाहिए। रेफरी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। वहीं, तुर्किये फुटबॉल के अध्यक्ष मेहमत बुयुकेसी ने कहा, सभी लीग मैचों को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल मैच कोई युद्ध नहीं है। इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए। सभी टीमें एक ही समय में चैंपियन नहीं बन सकती हैं। हम सभी को यह बात समझने की जरूरी है। इस घटना के लिए अंकारगुकु और उसके मैनेजमेंट को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।



गैलाटसराय ने बुलाई आपात बैठक
तुर्किये की सबसे बड़ी फुटबॉल क्लब गैलाटसराय ने रेफरी के साथ हुई इस घटना के बाद आपात बैठक बुलाई है। गैलाटसराय ने कहा की हम सभी को एक साथ आना चाहिए और समस्याओं का हल करने के लिए कार्य करना चाहिए।

अंकारागुकु ने घटना के लिए माफी मांगी
अंकारागुकु क्लब ने अपने अध्यक्ष की इस गलती पर माफी मांगी और कहा कि हम इस घटना से दुखी हैं। इसके लिए तुर्किये फुटबॉल और खेल प्रेमियों से इसके लिए माफी मांगते हैं। वहीं, तुर्किये के आंरतिक मामलों के मंत्री अली येरलिकाया ने अंकीरागुकु के अध्यक्ष फारूक कोका को हिरासत में लेने के आदेश दिए। मेलर को लात मारने के आरोपी कुछ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य को इस शर्त पर हिरासत से मुक्त कर दिया गया कि वे नियमित रूप से पुलिस को रिपोर्ट करेंगे। पूछताछ के दौरान कोका ने किसी भी तरह की चोट पहुंचाने से इन्कार किया और जोर देकर कहा कि उसने केवल रेफरी को थप्पड़ मारा था। क्लब अध्यक्ष ने इस घटना के लिए मेलर को भी जिम्मेदार ठहराया, जिस पर उन्होंने गलत निर्णय और उत्तेजक कृत्यों का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed