{"_id":"67751b6ca1f9fee08a0673b7","slug":"vaishali-brilliant-performance-won-bronze-in-the-women-s-category-of-the-world-blitz-chess-tournament-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Blitz Championship: वैशाली का शानदार प्रदर्शन, विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Blitz Championship: वैशाली का शानदार प्रदर्शन, विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में जीता कांस्य
Wed, 01 Jan 2025 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jan 2025 04:09 PM IST
सार
इस प्रतियोगिता में पूरी तरह से चीन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चीन की जू वेनजुन ने हमवतन लेई टिंगजी को 3.5-2.5 से हराकर विश्व खिताब जीता। पांच बार के विश्व चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने वैशाली को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
वैशाली रमेशबाबू
- फोटो : FIDE Chess Olympiad 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने दमदार प्रदर्शन किया और न्यूयॉर्क में जारी विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वैशाली रैपिड स्पर्धा में कोनेरू हम्पी के खिताब जीतने के बाद देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। वैशाली ने क्वार्टर फाइनल में चीन की झू जिनर को 2.5-1.5 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में वह चीन की एक अन्य प्रतिद्वंद्वी जू वेनजुन से 0.5-2.5 से हार गईं।
इस प्रतियोगिता में पूरी तरह से चीन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चीन की जू वेनजुन ने हमवतन लेई टिंगजी को 3.5-2.5 से हराकर विश्व खिताब जीता। पांच बार के विश्व चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद ने वैशाली को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। आनंद ने एक्स पर लिखा, कांस्य पदक जीतने पर वैशाली को बधाई। उसने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया। हमारे वाका शतरंज सलाहकार ने हमें गौरवान्वित किया है।
ओपन वर्ग में दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोम्नियाचची ने ब्लिट्ज़ खिताब साझा किया, क्योंकि सडन-डेथ की तीन बाजियों के बाद भी कोई स्पष्ट विजेता नहीं बन पाया। यह पहला अवसर है जबकि खिताब दो खिलाड़ियों में बांटा गया।