फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US chess grandmaster Daniel Naroditsky dies aged 29 know details

Daniel Naroditsky Died: अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोदित्सकी का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Tue, 21 Oct 2025 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 Oct 2025 08:12 PM IST
सार

डेनियल नारोदित्सकी का 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को शार्लोट चेस सेंटर के माध्यम से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की। हालांकि, नारोदित्सकी की मौत का कारण नहीं बताया गया।

विज्ञापन
US chess grandmaster Daniel Naroditsky dies aged 29 know details
डेनियल नारोदित्सकी - फोटो : @CLTchesscenter

विस्तार

अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर और लोकप्रिय यूट्यूब शतरंज कमेंटेटर डेनियल नारोदित्सकी का 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को शार्लोट चेस सेंटर के माध्यम से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की। हालांकि, नारोदित्सकी की मौत का कारण नहीं बताया गया।
विज्ञापन

नारोदित्सकी का निधन
शार्लोट चेस सेंटर की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'हमें गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि डेनियल नारोदित्सकी का  निधन हो गया है। वे शतरंज जगत के प्रिय सदस्य थे, जिन्हें दुनिया भर के प्रशंसकों और खिलाड़ियों ने सराहा और सम्मान दिया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल जगत में शोक की लहर
नारोदित्सकी अपने यूट्यूब चैनल और लाइव स्ट्रीम्स के जरिए दुनिया भर में शतरंज को लोकप्रिय बनाने के लिए जाने जाते थे। उनके यूट्यूब चैनल के लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर थे। फैंस उन्हें प्यार से दान्या कहकर बुलाते थे। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने कहा कि नारोदित्सकी ने ऑनलाइन शतरंज कंटेंट को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा ने सोशल मीडिया पर कहा, 'यह शतरंज जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।' वहीं, प्रज्ञानंदा ने कहा, 'दान्या के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हर बार जब मैं http://Chess.com पर लॉग इन करता था, तो मुझे उनका खेल के लिए चैलेंज दिखाई देता था। यकीन करना मुश्किल है कि अब मैं इसे और नहीं देख पाऊंगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed