फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   unhappy jawala says, my play will reply

भड़कीं ज्वाला, मैं नहीं, मेरा रैकेट बोलेगा

Wed, 24 Jul 2013 07:59 PM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
unhappy jawala says, my play will reply

आयोजकों द्वारा आईबीएल की नीलामी के आखिरी पल में बेस प्राइस कम कर दिए जाने से नाराज अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने कहा कि लीग में वह नहीं बल्कि उनका रैकेट बोलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम कम से कम इतना तो उम्मीद कर ही सकते हैं कि हमें बताया जाएगा। खैर कोई बात नहीं, मैं आईबीएल का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं और इसमें खेलने को लेकर रोमांचित भी। बैडमिंटन कोर्ट ही अब मेरे लिए सब कुछ है और वहीं मैं सबको जवाब दूंगी। अब मैं नहीं बल्कि मेरा रैकेट बोलेगा।’
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल्स की गोल्ड विजेता ज्वाला और अश्वनी पोनप्पा छह ऑइकन खिलाड़ियों में से थीं और दोनों का बेस प्राइस 50 हजार डॉलर था।

लेकिन नीलामी से ठीक पहले लीग के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजियों से बात कर दोनों का बेस प्राइस घटाकर 25 हजार डॉलर कर दिया।

ज्वाला ने कहा, ‘अगर मैं बोलूंगी तो लोग कहेंगे कि शिकायत कर रही है या फिर विद्रोह कर रही है। लोग पहले से ही मुझे विद्रोही कह रहे हैं। लेकिन, जो कुछ भी हुआ उसका उम्मीद भी नहीं किया था। मैंने देश के लिए काफी कुछ किया है। मैंने पदक जीतने के साथ ही कई शानदार प्रदर्शन किए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘डबल्स में तो मुझसे पहले कोई था भी नहीं। मैंने ही डबल्स खेल के प्रति लोगों का नजरिया बदला। मेरे प्रदर्शन के बाद लोगों की डबल्स मुकाबलों से उम्मीदें भी बढ़ गईं। मैं कभी राजनीति में नहीं रही लेकिन मुझे हमेशा इसमें घसीटा गया। खैर, अब तो इन सबकी आदी हो गई हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed