{"_id":"64836fac3e9a587f4d04a11b","slug":"ucl-final-manchester-city-one-step-away-from-treble-will-play-three-time-champion-inter-milan-in-the-final-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UCL Final: 'ट्रेबल' से एक कदम दूर मैनचेस्टर सिटी, फाइनल में तीन बार की चैंपियन इंटर मिलान से मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
UCL Final: 'ट्रेबल' से एक कदम दूर मैनचेस्टर सिटी, फाइनल में तीन बार की चैंपियन इंटर मिलान से मुकाबला
Sat, 10 Jun 2023 08:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 10 Jun 2023 08:24 PM IST
सार
Manchester City vs Inter Milan: कोच पेप गार्डियोला की टीम मैनचेस्टर सिटी पहली बार इस खिताब को पाने की कोशिश करेगी। इंटर मिलान तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है। 1964 में इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इसके बाद 1965 और 2010 में भी यह ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी बनाम इंटर मिलान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लिश टीम मैनचेस्टर सिटी शनिवार (10 जून) देर रात को जब इटली के इंटर मिलान क्लब के खिलाफ भिड़ेगी तो उसकी कोशिश सीजन की अपनी तीसरी ट्रॉफी हासिल करने की रहेगी। मैनचेस्टर सिटी ने मौजूदा सत्र में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीता था तो इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर एफए कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अगर ऐसा सिटी की टीम ऐसा कर लेती है तो वह सीजन में ट्रेबल (एक सीजन में तीन खिताब) पूरा कर लेगी। यह मैच इस्तांबुल में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।
कोच पेप गार्डियोला की टीम मैनचेस्टर सिटी पहली बार इस खिताब को पाने की कोशिश करेगी। इंटर मिलान तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है। 1964 में इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। इसके बाद 1965 और 2010 में भी यह ट्रॉफी जीती थी।

Trending Videos
फाइनल से पहले अभ्यास करते मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में बना गजब संयोग
यह पहला मौका होगा जब सिटी और इंटर की टीम किसी मैच में आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2005 में भी एक ऐसा फाइनल खेला गया था जब दो टीमों पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही थीं। संयोग से वह मैच भी इस्तांबुल में हुआ था। उसमें भी इंग्लैंड और इटली की दो टीमें आमने-सामने थीं। तब इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल ने इटली के क्लब एसी मिलान को हरा दिया था। अब देखना है कि एक बार इंग्लैंड की टीम चैंपियन बन पाती है या नहीं।
2021 के फाइनल में हारा था मैनचेस्टर
मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश फुटबॉल में कई खिताब अपने नाम किए हैं, लेकिन चैंपियंस लीग में उसका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। चैंपियंस लीग में विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्लब खेलते हैं और ऐसे में मैनचेस्टर की टीम के पास फिर इस ट्रॉफी को उठाने का मौका है। इससे पहले टीम 2021 के फाइनल में हारकर खिताब से वंचित रह गई थी। चेल्सी ने लीग में 2021 के फाइनल में सिटी को हराया था।

फाइनल से पहले अभ्यास करते इंटर मिलान के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
13 साल से इंटर को खिताब का इंतजार
इंटर मिलान के लिए भी यह सीजन शानदार रहा है और उसने दो खिताबी ट्रॉफी जीती हैं। उसने कोप्पा इटालिया और सुपरकोप्पा इटालियाना के खिताब जीते हैं। हालांकि, सिरी-ए में टीम तीसरे स्थान पर रही। चैंपियंस लीग खिताब का टीम को पिछले 13 साल से इंतजार है। इटली की इस टीम ने 2010 में बायर्न म्यूनिख को हराकर चैंपियंस लीग का खिताब जीता था।
हालैंड और लुकाकू पर नजरें
मैनचेस्टर सिटी के लिए अभी तक मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले फॉरवर्ड एर्लिंग हालैंड से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीदें रहेंगी। वह इस लीग के मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 12 गोल कर चुके हैं। उन्हें रोकने के लिए इंटर मिलान को खास रणनीति बनानी होगी। वहीं, इंटर मिलान को रोमेलू लुकाकू से गोल की आस है। वह लीग के इस सीजन में सात मैचों में तीन गोल कर चुके हैं। इसके अलावा वह सिटी के खिलाफ अपने करियर में 18 मैचों में पांच गोल दाग चुके हैं।