{"_id":"ba254b812dca651fd8beda04c7d66687","slug":"u-mumba-edge-out-puneri-paltans-in-pro-kabaddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू मुंबा ने पुनेरी पल्टंस को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यू मुंबा ने पुनेरी पल्टंस को हराया
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही सेमीफाइनल में स्थान पक्की कर चुकी यू मुंबा ने विजयी अभियान जारी रखते हुए प्रो कबड्डी लीग के आखिरी लीग मुकाबले में पुनेरी पल्टन को हरा दिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने यहां के कांतीरावा इंडोर स्टेडियम में पुणे की टीम को 36-35 से मात दी। इस मैच से पांच अंक लेकर मुंबई कुल 51 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा जबकि पुनेरी पल्टन का अभियान 17 अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान से समाप्त हुआ। मुंबई की ओर से अनूप कुमार ने दस और रिशांक देवादिगा ने आठ अंक हासिल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर पुनेरी पल्टंस के लिए मनोज कुमार ने सर्वाधिक 10 और वजीर सिंह ने नौ अंक अर्जित किए। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल शुक्रवार को जबकि फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन