{"_id":"e0147a48-a1e0-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"top-seed-saina-gets-easy-draw-in-indian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन: शीर्ष वरीय साइना को आसान ड्रा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इंडियन ओपन: शीर्ष वरीय साइना को आसान ड्रा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप चीनी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल को 23 से 28 अप्रैल तक होने वाले योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता और आसान ड्रा मिला है।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना इंडोनेशिया की गैर वरीय बेलाट्रिक्स मनुपुती के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसे वह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में हरा चुकी है। पहले दो दौर में उसे कठिन चुनौती नहीं मिलेगी हालांकि भारत की ही पीवी सिंधू उसे चुनौती दे सकती है।
विज्ञापन
साइना उसे हरा देती है तो सेमीफाइनल में उसका सामना दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक इंतानोन से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त इंतानोन ने हाल ही में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में साइना को हराया था।
विज्ञापन
इस बीच पुरुष सिंगल्स में भारत के शीर्ष खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को कठिन ड्रा मिला है। दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी कश्यप का सामना पहले ही दौर में पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत से होगा।