{"_id":"d51dad90acb6cc1506483f53c886e546","slug":"thomas-bach-to-new-ioc-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर यूरोपीय हाथों में रहेगी IOC की कमान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फिर यूरोपीय हाथों में रहेगी IOC की कमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थॉमस बाक के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) का नया अध्यक्ष बनने के साथ ही तय हो गया है कि इस शीर्षस्थ खेल की कमान एक बार फिर यूरोपीय हाथों में रहेगी।
विज्ञापन
जर्मनी के वकील और पूर्व ओलंपियन बाक को आईओसी के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह दुनिया की इस सबसे शक्तिशाली खेल संस्था के मौजूदा अध्यक्ष जैक्स रोगे की जगह लेंगे। रोगे भी यूरोपीय देश बेल्जियम के हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही रोगे के 12 साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। आईओसी के अध्यक्ष बनने वाले बाक नौ में से आठवें यूरोपीय हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बाक ऐसे पहले अध्यक्ष होंगे जिन्होंने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
59 वर्षीय पूर्व एडिडास एक्जीक्यूटिव बाक 1991 में आईओसी में शामिल हुए थे और कई अहम पदों पर रहे। 119 साल पुराने आईओसी के नौवें अध्यक्ष के रूप में वह प्रबल दावेदार थे।
बाक ने दो दौर तक चले गुप्त मतदान में पांच कड़े प्रतिद्वंद्वियों को हराया। उन्होंने अपने पक्ष में 49 मत हासिल किए। उन्होंने 1976 में पश्चिमी जर्मनी के लिए तलवारबाजी में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
पूर्व ओलंपिक चैंपियन और तलवारबाज ने कहा, "अध्यक्ष चुने जाने से मैं खुश हूं। यह एक एथलीट का अनुभव है। यह ओलंपिक फाइनल की तैयारी की तरह है। एक अच्छे प्रशिक्षण और कुछ अच्छे टेस्ट इवेंट के बाद आप आश्वस्त महसूस कर सकते हैं।"