फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   The second game between Praggnanandhaa-Carlsen in Chess World Cup Final remains draw, result in the tie-break

Chess World Cup Final: प्रगनाननंदा-कार्लसन के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, अब गुरुवार को टाई ब्रेक में होगा फैसला

Wed, 23 Aug 2023 06:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

चेस विश्व कप के फाइनल में प्रगनाननंदा और कार्लसन के बीच दोनों मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। ऐसे में विजेता का फैसला गुरुवार को टाई ब्रेक के जरिए होगा। फाइनल में दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने 30 बाजियां खेलीं।
 

विज्ञापन
The second game between Praggnanandhaa-Carlsen in Chess World Cup Final remains draw, result in the tie-break
प्रगनाननंदा बनाम कार्लसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रमेशबाबू प्रगनाननंदा और विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व कप के फाइनल में दूसरी बाजी भी बराबरी पर छूटी। क्लासिकल प्रारूप की इस बाजी में प्रगनाननंदा काले मोहरों से खेल रहे थे। दोनों के बीच पहली बाजी 35 चाल के बाद ड्रॉ रही थी और दूसरी बाजी भी 30 चाल के बाद ड्रॉ रही। अब विशव चैंपियन का फैसला गुरुवार को टाई ब्रेक के जरिए होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक चले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने 30 चालें चलीं, लेकिन मैच बराबरी पर रहा और अंत में दोनों ने ड्रॉ खेलने का फैसला किया। इस मैच में कार्लसेन सफेद मोहरों से खेल रहे थे और शुरुआत में वह समय के लिहाज से आगे थे, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके और अंत में वह खुद समय के मामले में पिछड़ने लगे थे। फाइनल में जगह बनाने के बाद, प्रगनानंदा दिग्गज बॉबी फिशर और कार्लसन के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

That's how the board looks after Praggnanandhaa and Carlsen decided to shake hands after 30 moves
मैच खत्म होने के बाद बोर्ड का नजारा

इस मैच में सफेद मोहरों से खेलते हुए कार्लसन शुरुआत से ही रक्षात्मक तरीके से खेल रहे थे। उनकी पहली चाल के साथ ही ऐसा लग रहा था कि उन्हें हार का डर है या वह टाई ब्रेक में जाकर ही जीत हासिल करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह मैच जीतने की कोशिश भी नहीं की और खेल ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब गुरुवार को टाई ब्रेक में विश्व विजेता का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed