{"_id":"5f978a5f07a7166d10518277","slug":"zverev-wins-second-title-in-week-defeats-diego-to-become-champion-in-cologne-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेरेव ने हफ्ते में जीता दूसरा खिताब, डिएगो को हराकर कोलोन टेनिस चैंपियनशिप में बने चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ज्वेरेव ने हफ्ते में जीता दूसरा खिताब, डिएगो को हराकर कोलोन टेनिस चैंपियनशिप में बने चैंपियन
Tue, 27 Oct 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:17 AM IST
सार
- 03 बार ज्वेरेव ने लगातार दो एटीपी खिताब जीते
- 13वीं ट्रॉफी है यह जर्मन खिलाड़ी की कॅरिअर की
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : यूएस ओपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सात दिन में दूसरा खिताब जीता। दुनिया के नंबर सात खिलाड़ी ज्वेरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को एक घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले 6-2,6-1 से पराजित कर कॅरिअर की 13वीं ट्रॉफी जीती। जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव ने नौ ऐस जमाए और एक ब्रेक प्वाइंट बचाया। उन्होंने पहला सेट 38 और दूसरा 33 मिनट में अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने पांच बार डिएगो की सर्विस तोड़ी। उन्होंने पिछले हफ्ते यहीं पर एटीपी इंडोर खिताब जीता था।
विज्ञापन
यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले इस खिलाड़ी ने तीसरी बार लगातार दो एटीपी खिताब जीते हैं। उन्होंने इससे पहले अगस्त 2017 में वाशिंगटन व मांट्रियल और पिछले साल मई में म्यूनिख और मैड्रिड में लगातार खिताब जीते थे।
विज्ञापन