{"_id":"5a5b6cb34f1c1b7d268b45e0","slug":"yuki-bhambri-qualified-in-austrailian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई, रामकुमार रामनाथन की उम्मीदें खत्म","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई, रामकुमार रामनाथन की उम्मीदें खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
युकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारत के युकी भांबरी ने क्वालिफाई कर लिया है। अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने कनाडा के पीडर पोलांस्की को हराकर क्वालीफाई किया है। जबकि भारत के एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन अपने पहले ग्रैंडस्लैम में एंट्री करने से चूक गए हैं।
विज्ञापन
युवा खिलाड़ी भांबरी ने पीटर के खिलाफ 55 मिनट तक चले इस मैच में पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा और तीसरा सेट अपने नाम किया। भांबरी ने यह मैच 1-6, 6-3, 6-3 से यह मैच जीता लिया। युकी भांबरी ने इस तरह तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया है। इससे पहले वह 2015 और 2016 में पहले दौर में क्रमश: एंडी मरे और टामस बर्डिच से हार गये थे।
विज्ञापन
वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथ की उम्मीदें अब समाप्त हो गई हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी विसेक पोस्पीसिल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। रामकुमार के खिलाफ विसेक ने कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश करते हुए पहला और तीसरा सेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में रामकुमार 4-6, 6-4, 4-6 से हारकर बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन