फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   yuki bhambri ousted from first round of australian open

Australian Open: युकी भांबरी तीसरी बार नहीं पार कर सके पहले दौर की बाधा

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
yuki bhambri ousted from first round of australian open
युकी भांबरी

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी तीसरी बार पहली दौर का बाधा पार करने में असफल रहे। युकी को पहले दौर में साइप्रस के अनुभवी मार्कस बगदातिस ने 7-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला दो घंटे और नौ मिनट तक चला। 25 वर्षीय युकी ने क्वालिफाइंग के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। इससे पहले युकी ने 2015 में भी एंडी मरे के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला हार गए थे। 

विज्ञापन


उप विजेता वीनस पहले दौर में बाहर

विश्व की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा उप विजेता अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। वीनस पिछले वर्ष खिताबी मुकाबले में अपनी छोटी बहन सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। एकल के पहले दौर में पांचवीं सीड वीनस को बेलिंडा बनेसिच ने 6-3, 7-5 से पराजित किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन और 13वीं सीड स्लोएन स्टीफंस को पहले दौर में झांग शुआई ने 2-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। फ्रेंच ओपन येलेना ओस्टापेंका ने जीत से शुरुआत की है। ओस्टापेंको ने पहले दौर में 2010 की चैंपियन 37 वर्षीय फ्रांसेस्का शियावोन को 6-1, 6-4 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त कोको वांडेवेघे को टिमिया बाबोस ने 7-6 (4), 6-2 से मात दी। विश्व की पूर्व नंबर एक डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने रोमानिया की मिहाएला बुजारनेस्कू को 6-2, 6-3 से हराया। प्यूर्तो रिको की मोनिका पुइग ने ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 4-6,7-6, 6-4 से हराया।

नडाल और सोंगा दूसरे दौर में

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नदाल और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार नदाल ने पहले दौर में विक्टर इस्ट्रेला बर्गोस को 6-1, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। 


15वीं वरीयता प्राप्त सोंगा ने स्थानीय केविन किंग को 6-4, 6-4, 6-1 से पराजित किया। मैथ्यू एब्डन ने जॉन इस्नर को 6-4, 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने रोजेरियो दुत्रा सिल्वा को 6-1, 6-2, 6-4 से से हराया। केविन एंडरसन को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। के एडमंड ने एंडरसन को 6-7, 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed