फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Yuki Bhambri bows out of Australian Open qualifiers, No Indian in singles main draw

Australian Open Qualifiers: युकी भांबरी दूसरे दौर में हारकर बाहर, एकल स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ में किसी भारतीय को नहीं मिली जगह

Thu, 13 Jan 2022 05:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Jan 2022 05:27 PM IST
सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी का ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर का सफर थम गया है। 29 वर्षीय युकी को दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस मचाक के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Yuki Bhambri bows out of Australian Open qualifiers, No Indian in singles main draw
युकी भांबरी

विस्तार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी का ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर का सफर थम गया है। 29 वर्षीय युकी को दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य के थॉमस मचाक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भांबरी को मचाक के हाथों सीधे सेट में 1-6, 3-6 से हार मिली। इसी के साथ ही भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई और किसी भी भारतीय खिलाड़ी को एकल मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन


भांबरी 20वें वरीय मचाक के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए और थोड़ी भी चुनौती नहीं पेश कर पाए। मचाक आठ नवंबर 2021 को कॅरिअर की सर्वोच्च 131वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


टेनिस कोर्ट पर प्रभावी वापसी करते हुए भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालिफायर में जीत के साथ आगाज किया। घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन 2018 के बाद ग्रैंडस्लैम स्तर पर वापसी कर रहे भांबरी ने पुर्तगाल के दुनिया के 248वीं रैंकिंग के जोओ डोमिनिगेज को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से पराजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भांबरी के अलावा भारत के अन्य खिलाड़ियों में रामकुमार रामानाथन पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गए थे जबकि महिला एकल में अंकिता रैना को उक्रेन की लेसिया सुरेंको ने सिर्फ 50 मिनट में 6-1, 6-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed