{"_id":"6a10853aa5f0f51e800747c4","slug":"yuki-bhambri-and-his-partner-michael-venus-advanced-to-the-men-s-doubles-title-clash-of-the-geneva-open-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Geneva Open: भांबरी और वीनस की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन, जेनेवा ओपन में पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Geneva Open: भांबरी और वीनस की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन, जेनेवा ओपन में पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे
Fri, 22 May 2026 10:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 May 2026 10:03 PM IST
सार
भारत के युकी भांबरी और उनके जोड़ीदार माइकल वीनस ने जेनेवा ओपन में शानदार प्रदर्शन किया और पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
भारत के युकी भांबरी (बाएं) और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस की तस्वीर
- फोटो : X/@Media_SAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ शुक्रवार को जिनेवा ओपन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की पेत्र रिक्ल और एडम पावलासेक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर इस सत्र का अपना पहला एटीपी फाइनल सुनिश्चित किया। भारतीय-न्यूजीलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सेमीफाइनल में 7-5, 6-3 से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
भांबरी और वीनस ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाया और लगातार प्रभावी सर्विस के दम पर एक घंटा 12 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में अब उनका सामना रोमेन अर्नियोडो और मार्क पोलमांस की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में कॉन्स्टैन्टिन फ्रांटजेन और रॉबिन हासे को 7-6(4), 6-2 से हराया।
विज्ञापन
भांबरी और वीनस ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाया और लगातार प्रभावी सर्विस के दम पर एक घंटा 12 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल में अब उनका सामना रोमेन अर्नियोडो और मार्क पोलमांस की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में कॉन्स्टैन्टिन फ्रांटजेन और रॉबिन हासे को 7-6(4), 6-2 से हराया।
विज्ञापन