फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Yarra Valley WTA Serena williams takes out Gavrilova

सेरेना आसान जीत के साथ आगे बढ़ीं डारिया को दी मात, अमेरिका की कोको को करना पड़ा संघर्ष

Tue, 02 Feb 2021 09:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Feb 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Yarra Valley WTA Serena williams takes out Gavrilova
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से अपने 24वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब का इंतजार कर रहीं सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिए खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दौर में डारिया गावरिलोवा को 6- 1, 6-4 से दिया। मेलबर्न पार्क में सेरेना ने 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है और वह उनका 23वां एकल खिताब था।

विज्ञापन


सेरेना 24 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब के मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की दहलीज पर है, इससे पहले अमेरिका की ही कोको गॉ को डब्ल्यूटीए गिप्सलैंड ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। गॉ ने जिल टेइकमैन को 6-3, 4-7, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसी टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया की डेस्टानी एयावा ने श्लोए पाकेत को 6-1, 4-6, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन


तैयारी के लिए छह टूर्नामेंट
ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा। कोरोना महामारी संबंधी एकांतवास प्रोटोकॉल के कारण इसे तीन सप्ताह देरी से शुरू किया जा रहा है, इससे पहले छह टूर्नामेंट अभ्यास के लिए होने हैं जिनमें सबसे बड़ा एटीपी कप टीम पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है जो मंगलवार से खेला जाएगा। इनके अलावा ग्रेट ओशन रोड ओपन और मर्रे रिवर ओपन भी खेले जाने हैं। महिलाओं के लिए गिप्सलैंड ट्रॉफी के अलावा यारा वैली क्लासिक और ग्राम्पियंस ट्रॉफी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनास्तासिया भी आगे बढ़ीं
यारा रिवर क्लासिक में अनास्तासिया पी ने जापान की मिसाकी दोइ को 6-1, 6-4 से हराया। अमेरिका की डेनियेले कोलिंस ने नीना स्टोयानोविच को 6-2, 6-1 से मात दी। वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच ने वेरा लापको को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। मर्रे रिवर ओपन में फ्रांस के कोरेंटिन एम ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 3-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed