{"_id":"5dc466518ebc3e5aee458b01","slug":"wta-finals-semifinalist-karolina-pliskova-parts-away-from-spanish-coach-conchita-martinez","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में नंबर दो प्लिसकोवा ने कोच मार्टिनेज से नाता तोड़ा, बताया मुश्किल फैसला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
दुनिया में नंबर दो प्लिसकोवा ने कोच मार्टिनेज से नाता तोड़ा, बताया मुश्किल फैसला
Fri, 08 Nov 2019 12:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
कैरोलिना प्लिस्कोवा
- फोटो : social media
दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी और हाल में डब्ल्यूटीए फाइनल्स के अंतिम चार में पहुंचने वालीं कैरोलिना प्लिसकोवा ने कहा कि उन्होंने अपनी स्पेनिश कोच कोंचिता मार्टिनेज से अलग हो रही हैं। पिछले साल यूएस ओपन में वह उनके साथ जुड़ी थीं।
विज्ञापन
तीन साल पहले यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वालीं चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘मैंने निर्णय किया है कि अब कोंचिता के साथ काम नहीं करूंगी। हालांकि यह फैसला बड़ा मुश्किल था क्योंकि मेरे लिए सीजन अच्छा रहा है लेकिन मैं सिर्फ उनका शुक्रिया अदा कर सकती हूं। बदलाव जिंदगी का हिस्सा है।’ उनके मैनेजर और पति मिशेल ने कहा कि वह नए कोच के साथ बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन