फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   World number one Novak Djokovic, Vasek Pospisil look to form new players association

नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक करेंगे टेनिस खिलाड़ियों के नए समूह की अगुवाई

Sat, 29 Aug 2020 03:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 29 Aug 2020 03:30 PM IST
सार

पीटीपीए का लक्ष्य एटीपी की जगह लेना नहीं है। इसका मकसद खिलाड़ियों को एक स्व-शासन संरचना प्रदान करना है जो एटीपी से स्वतंत्र है और खिलाड़ी-सदस्यों की आवश्यकताओं और चिंताओं के लिए सीधे उत्तरदायी होगी।

विज्ञापन
World number one Novak Djokovic, Vasek Pospisil look to form new players association
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज नोवाक जोकोविच और शीर्ष 30 में शामिल रहे वासेक पोस्पिसिल पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बन रहे नए समूह में सह-अध्यक्ष होंगे। इस संबंध में खिलाड़ियों को भेजे गये ईमेल 'द एसोसिएटेड प्रेस' के पास भी हैं, इसमें 'पेशेवर टेनिस खिलाड़ी संघ (पीटीपीए)' के गठन पर जो दिया गया है। इस पत्र में कहा गया है इस समूह का उद्देश्य 'खिलाड़ियों को समर्थन देना है जिसमें उन्हें बढ़ावा देना, उनके हितों की रक्षा और उनका प्रतिनिधित्व करने के साथ टेनिस के भविष्य की रक्षा करना है।'

विज्ञापन


टेनिस खिलाड़ियों ने कभी भी ऐसा संघ नहीं बनाया जिस तरह से उत्तर अमेरिकी टीम खेल में होता है। पुरुषों का टेनिस टूर एटीपी द्वारा आयोजित किया जाता है जबकि महिला टेनिस टूर डब्ल्यूटीए द्वारा संचालित किया जाता है। जोकोविच एटीपी प्लेयर काउंसिल (खिलाड़ी परिषद) के अध्यक्ष हैं और पोस्पिसिल दो साल से इसके सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया कि वह इस्तीफा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed