विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की नंबर दो खिलाड़ी सिमोना हालेप कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं घर पर आइसोलेशन में हूं और हल्के लक्षणों से उबर रही हूं। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।'
Hi everyone, I wanted to let you know that I tested positive for COVID-19. I am self-isolating at home and am recovering well from mild symptoms. I feel good... we will get through this together 🤗💪
— Simona Halep (@Simona_Halep) October 31, 2020विज्ञापन
अपने करियर में पहली बार इटैलियन ओपन का खिताब जीतने वाली रोमानिया की सिमोना हालेप अगर फ्रेंच ओपन अपने नाम कर लेती तो दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन जाती। मगर ऐसा हो न सका। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी 28 वर्षीय हालेप ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर पहली बार रोम में खिताब जीता था।