{"_id":"5adb88e64f1c1b042e8b4b46","slug":"world-no-1-tennis-star-rafael-nadal-advances-to-monte-carlo-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monte Carlo final: राफेल नडाल रिकॉर्ड 31वें मास्टर्स खिताब से एक कदम दूर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Monte Carlo final: राफेल नडाल रिकॉर्ड 31वें मास्टर्स खिताब से एक कदम दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
दुनिया के नंबर एक टेनिस राफेल नडाल अपने रिकॉर्ड 31वें मास्टर्स खिताब से एक कदम दूर हैं। स्पेनिश खिलाड़ी शनिवार को बुल्गारिया के गिग्रोर दिमित्रोव को 6-4, 6-1 से शिकस्त देकर मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए। यह उनकी गिग्रोर पर 12 मैचों में 11वीं जीत है।
विज्ञापन
खिताब के लिए रविवार को नडाल का सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा, जिन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया। नडाल को नंबर एक की रैंकिंग बरकरार रखने के लिए हर हाल में यह ट्रॉफी जीतनी होगी। उपविजेता बनने पर वह अपनी बादशाहत फिर से स्विस स्टार रोजर फेडरर को गंवा देंगे।
विज्ञापन