{"_id":"5af373f54f1c1b350a8b9193","slug":"world-no-1-player-rafael-nadal-reaches-third-round-of-madrid-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madrid Open: नडाल जीते, जोकोविच को पहले ही दौर में मिली करारी हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Madrid Open: नडाल जीते, जोकोविच को पहले ही दौर में मिली करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। उन्होंने बुधवार को मैड्रिड ओपन के पहले दौर में गेल मोनफिल्स को आसानी से 6-3, 6-1 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। क्ले कोर्ट पर वह लगातार 48 सेट जीत चुके हैं।
विज्ञापन
हाल ही में रिकॉर्ड 11वीं बार मोंटे कार्लो और बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतने वाले स्पेनिश स्टार की यह लगातार 20वीं जीत है। सर्बिया के नोवाक जोकोविच का अभियान पहले ही दौर में थम गया। 12बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को ब्रिटेन के केली एडमंड के हाथों तीन सेट के मुकाबले में 3-6, 6-2, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह तीसरा मौका है जब एडमंड ने शीर्ष 12 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराया। चोट के उबरने के बाद से जोकोविच के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन