{"_id":"5e61b79f8ebc3eeb2748bc8b","slug":"with-win-of-rutuja-india-beat-korea-and-kept-the-fed-cup-playoff-hopes-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुतुजा के दम पर भारत ने कोरिया को 2-1 से हराकर फेड कप के प्लेऑफ की उम्मीदें रखी जिंदा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रुतुजा के दम पर भारत ने कोरिया को 2-1 से हराकर फेड कप के प्लेऑफ की उम्मीदें रखी जिंदा
Fri, 06 Mar 2020 08:08 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 06 Mar 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
अंकिता रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुतुजा भोंसले के दम पर भारत ने कोरिया को 2-1 से हराकर फेड कप के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। रुतुजा ने अपने से ऊंची रैंकिंग की सु जिओंग जंग को 7-5,6-4 से पराजित कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
अंकिता रैना को ना-ला हान से 4-6, 0-6 से हार मिली और स्कोर एक-एक से बराबर हो गया। हालांकि इसके बाद अंकिता ने सानिया मिर्जा के साथ मिलकर युगल मुकाबले में ना-रि किम और हान को 6-4,6-4 से हराकर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
सानिया का यह फेड कप का पहला मुकाबला था। इस जीत से भारतीय टीम छह टीमों एशिया/ओसियाना ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष दो टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारतीय टीम का शुक्रवार को सामना चीनी ताइपे से होगा।
विज्ञापन