{"_id":"5f089578609d957759504cff","slug":"wimbledon-to-allocate-prize-money-despite-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः विंबलडन रद्द होने के बावजूद भी खिलाड़ियों को मिलेगी इनामी राशि","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोरोना वायरसः विंबलडन रद्द होने के बावजूद भी खिलाड़ियों को मिलेगी इनामी राशि
Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
विंबलडन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द होने के बावजूद विंबलडन 620 खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के रूप में 1.25 करोड़ डॉलर बांटेगा। ऑल इंग्लैंड क्लब ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। बीमा प्रदाता कंपनी के साथ सलाह मश्विरे के बाद क्लब के अधिकारियों ने कहा कि मुख्य ड्रॉ में भाग लेने वाले 256 में से प्रत्येक खिलाड़ी को 31,000 डॉलर की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
224 खिलाड़ी क्वॉलिफाइंग में भाग लेते, उन्हें प्रत्येक को 15,600 डॉलर की राशि मिलेगी। ऑल इंग्लैंड क्लब के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड लुईस ने कहा, 'चैंपियनशिप के रद्द होने के तुरंत बाद हमने अपना ध्यान इस बात पर लगा दिया कि हम उन लोगों की कैसे मदद कर सकते हैं जो विंबलडन को आयोजित करने में सहायता करते हैं।'
विज्ञापन
इसके साथ ही 120 खिलाड़ी युगल स्पर्धाओं में हिस्सा लेते। प्रत्येक को 7,800 डॉलर, व्हीलचेयर स्पर्धा में भाग लेने वाले 16 खिलाड़ियों को 7,500 डॉलर और 'क्वैड' (चार खिलाड़ियों की) व्हीलचेयर स्पर्धा में भाग लेने वाले चार खिलाड़ियों को 6,200 डॉलर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं। टेनिस फैन्स ने इसे एतिहासिक फैसला बताया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोचिंग और अन्य विभागों में बड़ी छंटनी की थी। इस नजरिए से इस मुश्किल में वक्त में विंबलडन ने यह अनूठा फैसला किया है।