{"_id":"5e7d5af48ebc3e76951fca74","slug":"wimbledon-tennis-tournament-may-postponed-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंबलडन पर फैसला अगले हफ्ते, ओलंपिक टलने के बाद आयोजन पर खतरा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
विंबलडन पर फैसला अगले हफ्ते, ओलंपिक टलने के बाद आयोजन पर खतरा
Fri, 27 Mar 2020 07:16 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 27 Mar 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
विंबल्डन
- फोटो : getty
टोक्यो ओलंपिक और यूरो चैंपियनशिप एक साल के लिए टाले जा चुके हैं। इसके अलावा सभी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित या फिर रद्द कर दी गई हैं। लाज बजरी पर होने वाला फ्रेंच ओपन भी अब 24 मई की जगह 20 सितंबर से चार अक्तूबर तक खेला जाएगा। अब साल के तीसरे और दुनिया के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
ऑल इंग्लैंड क्लब ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते विंबलडन को स्थगित या रद्द करने पर फैसला अगले हफ्ते किया जाएगा। इसको लेकर क्लब ने आपात बैठक बुलाई। ग्रास कोर्ट का यह टूर्नामेंट 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाना है। आयोजक पहले ही कह चुके हैं कि खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के टूर्नामेंट करवाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से विंबलडन कभी रद्द नहीं हुआ है।
विज्ञापन