{"_id":"62c294e2bdeeb54f2775e093","slug":"wimbledon-fined-nick-kyrgios-and-stefanos-tsitsipas-after-haeted-match-in-wimbledon-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon Open 2022: कोर्ट के अंदर भिड़े टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ी, अब भरेंगे लाखों का जुर्माना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon Open 2022: कोर्ट के अंदर भिड़े टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ी, अब भरेंगे लाखों का जुर्माना
Mon, 04 Jul 2022 12:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:51 PM IST
सार
विंबलडन ने सितसिपास पर 10 हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) और किर्गियोस पर चार हजार डॉलर (3.15 लाख रुपये0 का जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ी कुल मिलाकर 11.05 लाख रुपये का जुर्माना भरेंगे।
विज्ञापन
निक किर्गियोस और सितसिपास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंबलडन ओपन में तीसरे दौर के मैच में कोर्ट के अंदर एक दूसरे से भिड़ने वाले टेनिस खिलाड़ी सितसिपास और क्रिर्गियोस पर कार्रवाई की गई है। विंबलडन ने दोनों खिलाड़ियों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। सितसिपास पर 10 हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) और किर्गियोस पर चार हजार डॉलर (3.15 लाख रुपये0 का जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ी कुल मिलाकर 11.05 लाख रुपये का जुर्माना भरेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे दौर के मैच में काफी बहस की थी और अंपायर को भी बीच में ले आए थे। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है।
इस मैच में निक किर्गियोस ने यूनान के चौथी वरीय स्टीफानोस सितसिपास को 6-7, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। तीन घंटे 17 मिनट तक चले मैच के दौरान किर्गियोस और सितसिपास के बीच गहमागहमी भी हुई। सितसिपास के व्यवहार को लेकर किर्गियोस ने अंपायर से नाराजगी जताई थी। उन्होंने अंपायर को गूंगा तक कह दिया था।

क्यों लगा जुर्माना?
किर्गियोस ने जो अभद्रता की थी, उसे साफ तौर पर सुना गया था और उनके इस व्यवहार के लिए उन पर चार हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, सितसिपास ने गुस्से में गेंद को एक दर्शक के करीब मार दिया था। वह दर्शक चोटिल होने से बचा था, अगर गेंद उसे लगती तो मामला बढ़ सकता था। ऐसे में सितसिपास के ऊपर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के एक दूसरे के खिलाफ बयान दिया था। अब दोनों पर कार्रवाई की गई है।
सितसिपास ने मैच के बाद कहा था कि किर्गियोस परेशान करने वाले हैं और वो हमेशा ऐसा करते हैं। शायद स्कूल के दिनों में भी वो ऐसे ही थे। मैं परेशान करने वाले लोगों को पसंद नहीं करता। वहीं, सितसिपास ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता की उन्होंने किसी को परेशान किया है।