फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic into Wimbledon last 16 for 13th time

विंबलडन: जोकोविच 75वीं जीत के साथ 13वीं बार प्री क्वार्टर में, बनाया ये रिकॉर्ड

Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
सार

  • नोवाक ने विंबलडन में सर्वाधिक बार चौथे दौर में पहुंचने के बोरिस के रिकॉर्ड की बराबरी की 
  • 75 या उससे अधिक मैच सभी चारों ग्रैंड स्लैम में जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने 
  • 21वीं जीत है यह जोकोविच की ग्रैंड स्लैम में क्वालिफायर खिलाड़ी खिलाफ। उन्होंने 100 प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा 

विज्ञापन
Novak Djokovic into Wimbledon last 16 for 13th time
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन में 75वीं जीत के साथ 13वीं बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने बोरिस बेकर के ऑल इंग्लैंड क्लब में सर्वाधिक  बार चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह चारों ग्रैंड स्लैम में 75 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने अमेरिका के क्वालिफायर डेनिस कुडला को दो घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी। जोकोविच 55वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे हैं। रिकॉर्ड 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहे जोकोविच की भिड़ंत अब चिली के क्रिस्टियन गारिन से होगी। 

विज्ञापन


16 साल बाद गारिन : गारिन स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज को 6-4, 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन और कुल दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे। वह फर्नांडो गोंजालेज (क्वार्टर फाइनल, 2005 के बाद) पिछले 16 वर्षों में विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचने वाले चिली के पहले खिलाड़ी हैं। गारिन पिछले महीने फ्रेंच ओपन के भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। चौथी बार विंबलडन में खेल रहे गारिन इससे पहले कभी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। 
विज्ञापन


रूबलेव व फैबियो भी जीते : रूस के आंद्रे रूबलेव ने इटली के फैबियो फोगनिनी को 6-3, 5-7, 6-4, 6-2 से मात देकर पहली बार और कारेन खाचानोव ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरी बार ऑल इंग्लैंड क्लब के चौथे दौर का टिकट कटाया। खाचानोव इससे पहले 2018 में अंतिम-16 में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्डा ने किया इवांस को बाहर : पहली बार विंबलडन में खेल रहे अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा ब्रिटेन के शीर्ष खिलाड़ी डान इवांस को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से उलटफेर का शिकार बनाकर चौथे दौर में पहुंचे। 
जोकोविच की सभी ग्रैंड स्लैम में प्रदर्शन 
ग्रैंड स्लैम    मैच    जीत/हार
ऑस्ट्रेलियन ओपन    90    82/8
फ्रेंच ओपन    96    81/15
विंबलडन    85    75/10
यूएस ओपन    87    75/12

ओंस ने किया पूर्व चैंपियन मुगुरूजा को बाहर 
ट्यूनिशिया की ओंस विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली पहली अरब महिला खिलाड़ी बन गई। दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी ओंस ने 2017 की चैंपियन और 11वीं वरीयता प्राप्त स्पेन की गर्बाइने मुगुरूजा को 5-7, 6-3, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया। जोंस पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दो घंटे 25 मिनट में जीत दर्ज की। अंतिम-16 में अब जोंस का सामना इगा स्वितेक  से होगा। दूसरी बार ऑल इंग्लैंड क्लब पर खेल रही 20 वर्षीय पोलैंड की इगा ने रोमानिया की इरिना कैमिला बेगू को आसानी से 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर पहली बार यहां चौथे दौर में प्रवेश किया। इगा ने मात्र 55 मिनट में मैच जीत लिया। अर्याना सबालेंका कोलंबिया की मारिया कैमिला को 6-0, 6-3 से और पहली बार यहां खेल रही रूस की 22 वर्षीय एल सैमसोनोव अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची। कैरोलिना प्लिस्कोवा ने टेरेजा मार्टिनकोवा को 6-3, 6-3 से हराया।  

रयबकिना व विक्टोरिजा पहली बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में : पहली बार विंबलडन में खेल रही कजाखस्तान की 22 वर्षीय इलिना रयबकिना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचीं। रयबकिना ने अमेरिका की शैल्बी रोजर्स को 6-1, 6-4 से हराया। स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगले को 6-2, 6-1 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम-16 में पहुंचीं। विक्टोरिजा 18वें प्रयास के बाद चौथे दौर में पहुंच पाई हैं। 

ऑल इंडियन विंबलडन मैच में जीते सानिया-बोपन्ना 
दिग्गज रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की जोड़ी हमवतन रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना की जोड़ी को 6-2, 7-6 से शिकस्त देकर मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गईं। ओपन युग में यह पहली बार दो भारतीय जोड़ियां किसी ग्रैंड स्लैम मुकाबले में आमने-सामने हुईं। रामकुमार ने पहली बार ग्रैंड स्लैम का कोई मुकाबला खेला। वह ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर के एकल में जगह बनाने के लिए 21 प्रयास कर चुके हैं, लेकिन क्वालिफाई नहीं कर पाए। पहला सेट सानिया और बोपन्ना ने आसानी ने जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। बोपन्ना अपनी दमदार सर्विस और बेसलाइन पर ग्राउंड स्ट्रोक्स से चारों में सबसे बेहतर साबित हुए। सानिया अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ युगल के भी दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी पहले दौर में ही हार गई थी। अंकिता की चुनौती दोनों वर्गों में हार के साथ समाप्त हो गई।


शरण-समांथा जीते : दिविज शरण और उनकी ब्रिटिश जोड़ीदार समांथा मरे उरुग्वे के एरियल बेहर व कजाखस्तान की गैलिना की जोड़ी को तीनन सेट में 6-3, 5-7, 6-4 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में पहुंची। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed