फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon 2019: Novak Djokovic and Stan Wawrinka wins first-round clash 

विंबलडन 2019: जोकोविच-वावरिंका ने पार की पहली बाधा, ओसाका बाहर

Tue, 02 Jul 2019 09:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 02 Jul 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Wimbledon 2019: Novak Djokovic and Stan Wawrinka wins first-round clash 
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media

चार बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच और स्टेन वावरिंका ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में जीत के साथ आगाज किया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने फिलिफ कोलश्रेबर को सीधे सेटों में 6-3,7-5,6-3 से पराजित किया। जोकोविच की यह फिलिप पर 13 मुकाबलों में 11वीं जीत है। अब अगले दौर में गत चैंपियन जोकोविच की भिड़ंत डेनिस कुडला से होगी, जिन्होंने मालेक जजीरी को 6-4, 6-1,6-3 से हराया। 

विज्ञापन


स्विस स्टार वावरिंका ने बेल्जियम के क्वालिफायर रूबेंस बेमेलमांस को एक घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3,6-2,6-2 से मात दी। अगले दौर में वावरिंका का सामना अमेरिका के रेली ओपेल्का से होगा, जिन्होंने सेड्रिक मार्सेल स्टेबे को 6-3,6-7,6-1 से हराया।
विज्ञापन


अन्य मैचों में केविन एंडरसन ने पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-3,6-4, 6-2 से, रॉबर्ट बतिस्ता ने पीटर गोजोव्स्की 6-3,6-2,6-3 से और फेलिसियानो लोपेज ने मार्कोस गिरोन को 6-4,6-2,6-4 से शिकस्त दी। स्टीव डार्सिस ने मिशा ज्वेरेव को 6-2,6-4,6-4 से, लियोनार्डो मेयर ने अर्नेस्ट गुलबिस को 6-1,7-6, 6-2 से, कारेन काचानोव ने क्वॉन सून वू को 7-6,6-4,4-6,7-5 से और आंद्रेस सेप्पी ने निकोलस जैरी को 6-3,6-7,6-1,6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बियाई खिलाड़ी जानको टिप्सरेविच ने पांच सेट में जीत दर्ज की। जानको ने जापान के होशिहितो निशिओका को 6-4, 6-7, 6-2,5-7,6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनकी टक्कर गत उपविजेता केविन एंडरसन से होगी।

हालेप और प्लिस्कोवा को बहाना पड़ा पसीना 

रोमानियाई खिलाड़ी सिमोना हालेप और चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लिस्कोवा संघर्षपूर्ण जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गईं। हालेप ने घुटने में दर्द के बावजूद बेलारूस की अलीकसंद्रा सासनोविच को 6-4, 7-5 से पराजित किया। प्लिस्कोवा ने चीन की लिन झू को 6-2, 7-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।

अन्य मुकाबलों में मेडिसन कीज ने लुक्सिका कुमकुम को 6-3,6-2 से, इलिना स्वितोलिना ने दारिया गाव्रिलोवा को 7-5,6-0 से, सोफिया केनिन ने अस्त्रा शर्मा को 6-4,6-2 से, मारिया शिकारी ने बर्नार्डा पेरा को 7-6,6-3 से, मैरी बुजकोवा ने मोना बर्थेल को 6-3,6-3 से, हीथर वाटसन ने कैटी मैकनेली 7-6,6-2 से, दयाना ने कैमिला को 6-3,6-3 से और एनेट कोंटावित ने शेल्बी रोजर्स को 6-0,3-6, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।  

ओसाका विंबलडन के पहले दौर से बाहर

तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की उम्मीदों के साथ उतरी जापान की नाओमी ओसाका को यहां सोमवार को विंबलडन के महिला एकल के पहले दौर में ही कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जापान की 21 साल की ओसाका को सेंटर कोर्ट पर 6-7, 2-6 से हार झेलनी पड़ी। यूलिया ने हाल में बर्मिंघम टूर्नामेंट की फार्म को बरकरार रखा जहां उन्होंने अमेरिकी और आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन ओसाका को दूसरे दौर में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed