फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   why sumit Nagal could not build on Bengaluru Open success

आखिर क्यों बेंगलुरू ओपन की सफलता का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं नागल?

Sun, 25 Nov 2018 05:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
why sumit Nagal could not build on Bengaluru Open success
sumit nagal

सुमित नागल ने पिछले साल इसी हफ्ते बेंगलुरू में अपने करियर का पहला चैलेंजर एकल खिताब जीता था, जिससे उनकी रैंकिंग भी 321 से 225 पहुंच गई थी। झज्जर में जन्में इस खिलाड़ी को इस सफलता का फायदा उठाने की उम्मीद थी लेकिन सहयोगी स्टाफ के साथ प्रयोग के अलावा चोटों के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा और मौजूदा सत्र में वह इस हफ्ते विश्व रैंकिंग में 500 के करीब खिसक सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर से इस साल नवंबर के बीच नागल 24 टूर्नामेंट में खेले और इनमें से 16 के पहले दौर में ही हार गए जिसमें पुणे चैलेंजर भी शामिल है जहां उन्हें शीर्ष वरीय राडु एल्बोट ने हराया। नई रैकिंग सोमवार को जारी होगी और 100 अंक गंवाने के बाद नागल 485वें स्थान पर खिसक सकते हैं।
विज्ञापन


नागल हालांकि इससे परेशान नहीं हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'टेनिस में यह होना सामान्य है कि आप किसी साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाओ। लय वापस हासिल करने में एक से दो महीने का समय लगेगा। मुझे लगता है कि मेरा खेल इतना सही है कि लंबे समय तक 400 रैंकिंग पर नहीं रहूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरू ओपन में खिताब के बाद नागल वेलेंसिया के जेविया चले गए जहां उन्होंने डेविड फेरर के भाई जेवियर के साथ काम किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वास्के अकादमी में नागल के पसंदीदा मारियानो और याकुब यहां से चले गए। नागल ने कहा कि इन दोनों के जाने से उनकी ट्रेनिंग की शैली प्रभावित हुई और फरवरी से जून के बीच पांच महीने उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा।

उन्होंने कहा, 'जेवियर का विजन अलग था। टेनिस कोर्ट पर एक दूसरे पर विश्वास करना शुरू करने में हमें समय लगा लेकिन कभी भरोसा कायम नहीं हो सका लेकिन शायद ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। यह मेरी गलती हो सकती है या उसकी भी। इस साझेदारी ने काम नहीं किया।' 

नागल ने कहा, 'इसके बाद कंधे और कूल्हे में चोट लगी। मुझे नहीं पता कैसे। इसलिए अगर मैं चोटिल हो गया तो वह क्या करेगा।' नागल ने कहा कि वह पिछले साल से ही मिलोस गालेसिच के साथ काम करने के इच्छुक थे लेकिन सर्बिया के इस कोच की पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन सितंबर से जर्मनी के पेन में वह इस कोच के साथ काम कर रहे हैं।

नागल ने कहा, 'इसके बाद से मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। टेनिस कोई समस्या नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed