{"_id":"318ec0d9756c12daff6b21ce6d5f9631","slug":"why-sharapova-changing-her-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारापोवा आखिर क्यों बन गईं 'शुगरपोवा'?","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शारापोवा आखिर क्यों बन गईं 'शुगरपोवा'?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस खिलाड़ी और ग्लैमर गर्ल मारिया शारापोवा ने अपना नाम बदलकर 'शुगरपोवा' रखने का फैसला किया है। इस अजीबोगरीब नाम के पीछे वजह खास है।
विज्ञापन
शारापोवा चाहती हैं कि आगामी टेनिस ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दौरान उन्हें नए नाम से पुकारा जाए। दुनिया में सबसे रईस महिला एथलीट शारापोवा ने इसके लिए फ्लोरिडा सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है। टूर्नामेंट के बाद उनका नाम दोबारा शारापोवा हो जाएगा।
विज्ञापन
नाम बदलने का यह आइडिया ब्रांडेड कैंडी के बिजनेस से जुड़ा पब्लिसिटी स्टंट हैं। टॉफी बेचने के लिए नाम बदलने का यह फॉर्मूला अपने आप में नायाब है।
ऐसा मालूम देता है कि शारापोवा और उनकी मैनेजमेंट कंपनी आईएमजी को इस दिशा में आगे बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं पेश आएगी, क्योंकि उनके रास्ते में कोई कानूनी अवरोध नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
हालांकि, उन्हें ग्रैंड स्लैम कमेटी की इजाजत की जरूरत होगी, ताकि इस मामले में कोई पेंच न फंसे। अगर इजाजत मिली, तो स्टेडियम अनाउंसर, अम्पायर को उन्हें 'मिस शुगरपोवा' या 'एम शुगरपोवा' पुकारना होगा। यहां तक कि स्कोरकार्ड पर भी उनका नया नाम लिखा जाएगा।
शारापोवा ने यह कंपनी अपने पैसे से खड़ी की है और पिछले साल दुनिया भर में इसके 18 लाख बैग बेचे गए हैं। ये कैंडी फ्लर्टी, सैसी और स्मिटन जैसे लेबल के साथ आती हैं।
यूएस ओपन सोमवार से शुरू हो रहा है और 6 सितंबर तक चलेगा। शारापोवा ने 2006 में यह ग्रैंड स्लैम जीता था।