फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   When Rafael Nadal says sorry after beats coach Carlos Moya 15 years ago

...जब नडाल ने कोच मोया को हराने के बाद कहा था सॉरी

Tue, 31 Jul 2018 12:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
When Rafael Nadal says sorry after beats coach Carlos Moya 15 years ago
नडाल-मोया

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोर्ट पर जितने भी आक्रामक हो लेकिन निजी जिंदगी में वह बिल्कुल शांत हैं। उनकी शालीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह विरोधी खिलाड़ी को हराने के बाद उनसे माफी तक मांगते हैं। स्पेनिश स्टार के मौजूदा कोच कार्लोस मोया ने 15 साल पहले हुई उनसे हुई मुलाकात का खुलासा किया कि कैसे उन्हें हराने के बाद नडाल उनसे मिलने आए और सॉरी कहा।

विज्ञापन


वह बताते हैं कि बात 2003 हैंबर्ग ओपन की है। तब हम दोनों गुरु चेला नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी थे। हमारी यह पहली मुलाकात और पहली भिड़ंत थी। नडाल ने मैच में मुझे 7-5, 6-4 से पराजित किया था। मैच की शुरुआत मेरे लिए अच्छी नहीं रही थी। मैं जाकर बेंच पर बैठा तो देखा नडाल भी वहीं बैठे थे। मैंने जाकर उन्हें बताया कि वह गलत जगह बैठे हैं। उसे दूसरी ओर बैठना है।
विज्ञापन


उस मैच में लोगों को मेरी जीत की उम्मीद थी पर मुझसे दस साल छोटे नडाल ने मुझे मात देकर सबको चौंका दिया। उस वक्त वह महज 16 साल के थे। मैं उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाया था। हम दोनों ही उस मैच के समय नर्वस थे। वह मेरी इज्जत करता था और मुझे हराने के बाद वह शर्माता हुआ मेरे पास आया और मुझे सॉरी कहा। मैंने कहा कोई बात नहीं, लेकिन मैं उस वक्त समझ गया था कि यह आगे चलकर महान खिलाड़ी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नहीं होगा दूसरा नडाल  
 

यह पूछने क्या मौजूदा समय में ऐसा कोई खिलाड़ी है जो उनकी सफलता को दोहरा सके या उनके नजदीक पहुंच सके। 32 वर्षीय नडाल के कोच ने कहा मुझे नहीं लगता। वह अद्भुत है। मेरी नजर में अतीत और नए खिलाड़ियों में कोई भी उनके नजदीक नहीं है। नई पीढ़ी के खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं। बड़ी-बड़ी सर्विस करने में माहिर और बेसलाइन पर बढ़िया खेल दिखाते हैं। पर मेरा मानना है कि राफा ने हमेशा अनुशासित खेल खेला। आजकल के युवाओं में उनके जैसी जीत के प्रति भूख ढूंढना मुश्किल है। मुझे लगता है कि डोमिनिक थिएम उनके नजदीक पहुंच सकते हैं लेकिन दूसरे नडाल नहीं हो सकते। 

-01 एकमात्र गैंड स्लैम खिताब (फ्रेंओपन) 41 वर्षीय मोया ने कॅरिअर में जीता है 
- 20 कुल खिताब कॅरिअर में पूर्व स्पेनिश खिलाड़ी ने जीते हैं 

-17 ग्रैंड स्लैम खिताब नडाल ने अब तक जीते हैं, जिसमें से रिकॉर्ड 11 फ्रेंच ओपन हैं 
-79 ट्रॉफियां अब तक नडाल ने जीती हैं। वह ओपन ईरा में सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में चौथे नंबर पर हैं 
-02 स्वर्ण पदक नडाल ने ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स में जीते हैं 
  

 

नेमार ने माना 

When Rafael Nadal says sorry after beats coach Carlos Moya 15 years ago
neymar

ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने एक ऐड के जरिए आखिरकार यह मान ही लिया कि रूस में हुए फीफा विश्व कप के दौरान उन्होंने अपने रिऐक्शंस को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। नेमार का यह वीडियो रविवार को ब्राजील के कई चैनलों पर प्रसारित किया गया। इसमें नेमार पहली बार अपनी आलोचनाओं को स्वीकार करते दिखे। नेमार ने विश्व कप में दो गोल किए थे।

वह तब तक उतने निराश नहीं थे जब तक उनकी टीम बेल्जियम से क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर नहीं हो गई थी। नेमार के प्रदर्शन से ज्यादा प्र्र्रशंसकों ने मैदान पर उनके रिऐक्शंस की चर्चा की थी। इसमें उनके डाइव्स, फील्ड पर रोल करने से लेकर रेफरी से झगड़ने जैसी घटनाएं शामिल थीं।

रविवार को जारी हुए एक ऐड के वीडियो में नेमार ने कहा कि आपको लग सकता है कि मैं चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता हूं और कभी-कभी मैं सच में ऐसा करता हूं। लेकिन सच ये है कि मैं पिच पर परेशानी का सामना करता हूं। विश्व में हार के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बात रखी थी। इस वीडियो में उन्होंने यह भी सफाई दी कि उन्होंने बेल्जियम से हार के तुंरत बाद कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी थी।

नेमार ने कहा कि जब मैं बिना इंटरव्यू दिए निकल जाता हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे बस जीत की शाबाशी चाहिए होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने आज तक आपको निराश करना नहीं सीखा। जब मैं बदतमीज हो जाता हूं तो ऐसा इसलिए नहीं है कि मैं एक बिगड़ैल बच्चा हूं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मैंने नहीं सीखा कि फ्रस्टेट कैसे होते हैं। अंत में नेमार ने प्रशंसकों से कहा कि आप मेरी आलोचना करते रहिए या इन आलोचनाओं को छोड़कर खड़ा होने में मेरी मदद करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed