फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Western Southern Open: Novak Djokovic advances, Dominic Thiem out

Western Southern Open: दर्द से कराहते हुए जोकोविच की जीत से वापसी, सेरेना-आसाको को भी मुश्किल से मिली जीत

Tue, 25 Aug 2020 01:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 25 Aug 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Western Southern Open: Novak Djokovic advances, Dominic Thiem out
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गर्दन में दर्द और प्रत्येक सेट में पिछड़ने के बावजूद वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रिचर्ड बेरानकिस पर 7-6 (2), 6-4 की जीत से एटीपी टूर में वापसी की। महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा जबकि मौजूदा चैंपियन मेडिसन कीज बाहर हो गई।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण जोकोविच छह महीने बाद अपना पहला एटीपी मैच खेल रहे थे। गर्दन में दर्द के कारण वह रविवार को युगल मुकाबले से हट गए थे। जोकोविच का 2020 का रिकॉर्ड अब 19-0 हो गया है ओर वह यूएस ओपन में छठा खिताब जीतने की तैयारियों में जुटे हैं। यूएस ओपन फ्लाशिंग मीडोज पर ही 31 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन

ओहियो में होने वाला वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन भी यहीं पर खेला जा रहा है। जब टेनिस प्रतियोगिता नहीं चल रही थी तब जोकोविच को जून में सर्बिया और क्रोएशिया मंग प्रदर्शनी मैचों में भाग लेने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। महिला टूर की शुरुआत इस महीने के शुरू में हो गई थी, लेकिन पुरुषों का यह पहला टूर्नामेंट है। इसमें अभी तक कई चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं। इनमें मौजूदा महिला चैंपियन मेडिसन कीज की हार भी है, जिन्हें सोमवार की रात को औंस जाबेर ने 6-4, 6-1 से हराया। इससे पहले पुरुष वर्ग में तीन बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाले डोमिनिक थीम को फिलिप क्राजिनोविच ने 6-2, 6-1 से हराया।

एंडी मरे ने विश्व के नंबर पांच अलेक्सांद्र जेवरेव को 6-3, 3-6, 7-5 से पराजित करके बाहर का रास्ता दिखाया। जोकोविच की तरह सेरेना और ओसाका को भी जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा जबकि दो बार की विबंलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा हार गई। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन रविवार को ही बाहर हो गयी थी। सेरेना ने नीदरलैंड की क्वालीफायर और विश्व में 72वें नंबर की अंरात्सा रस को तीन सेट तक चले मैच में 7-6 (6), 3-6, 7-6 (0) से हराया। यह मैच दो घंटे 48 मिनट तक चला। सेरेना ने 2012 में फ्रेंच ओपन में वर्जीनिया रज्जानो के खिलाफ तीन घंटे तीन मिनट तक चले मैच के बाद पहली बार किसी एक मैच के लिए कोर्ट पर इतना समय बिताया। ओसाका ने भी कारोलिना मुचोवा को तीन सेट में 6-7 (5), 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच का सामना अब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से होगा जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलिसीमे को 6-7 (4), 6-2, 7-6 (5) से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed