फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Victoria Azarenka enter quarter final in australia open

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पूर्व चैंपियन विक्टोरिया ने जीता लगातार चौथा मैच

Mon, 25 Jan 2016 01:18 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
Victoria Azarenka enter quarter final in australia open

दो बार ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत चुकी विक्टोरिया अजारिंका ऑस्ट्रेलियाई ओपन में आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने गैर वरीयता प्राप्त कीच बारबोरा को 6-2, 6-4 सीधे सेटों से हराया।

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार, रविवार रात मेलबर्न में हुए मुकाबले में विक्टोरिया ने आसान जीत हासिल की। इस पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन में बिना कोई सेट गंवाए लगातार चार जीत दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


विक्टोरिया पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। इस मैच को विक्टोरिया ने एक घंटा और 26 मिनट में जीता। वहीं, 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर ने भी डेविड गोफिन को 6-2, 6-1, 6-4 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेस और बोपन्ना मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

Victoria Azarenka enter quarter final in australia open

भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्जिया की जोड़ी पुरुष युगल के तीसरे दौर में हार गई है।

पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा और डोमिनिक इंगलोत की जोड़ी को एक घंटे और नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। तीसरी सीड बोपन्ना और चीनी ताइपे की यंग-जान चान की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की जॉन मिलमैन और किंबर्ली बिरेल की जोड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-1 से हराया।

पेस और हिंगिस अगले दौर में अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस और जीन-जूलिएन रोजर की जोड़ी से भिड़ेंगे। बोपन्ना और चान का दूसरे दौर में सामना आंद्रिया हलावाकोवा और लुकास कुबोत की जोड़ी से होगा। पुरुष युगल में चौथी सीड बोपन्ना और मेर्जिया को 14वीं सीड ट्रीट हुए और मैक्स मिर्नी की जोड़ी ने 6-4, 6-3 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed