US Open: कैरोलीन सेमीफाइनल में, चीनी चुनौती से होगा सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोजनयस्की ने क्वार्टर फाइनल में 13वीं सीड इटली की सारा इरानी को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया। वह 2011 यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। सेमीफाइनल में वोजनयस्की का मुकाबला चीन की पेंग शुआई से होगा।
वहीं, गैरवरीय खिलाड़ी पेंग शुआई ने स्विट्जरलैंड की 17 वर्षीय बेलिंडा बेनसिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के सेमीफाइनल प्रवेश कर लिया।
शुआई पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची। अपने 37वें ग्रैंड स्लैम अभियान में पेंग पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। किसी भी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पेंग ली ना और झेंग जी के बाद तीसरी चीनी खिलाड़ी भी बन गई हैं।
वर्ल्ड नंबर वन सेरेना विलियम्स अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सेरेना भी काइया केनेपी को बेहद आसानी से 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अंतिम आठ में सेरेना की भिड़ंत अब 11वीं सीड फ्लेविया पेनेटा से होगी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलेकुआ को 7-5, 6-2 से मात दी।
जोकोविच भी अंतिम आठ में
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी अंतिम 8 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जोकोविच ने फिलिप कोल्हश्राइबर को सीधे सेटों में 6-7, 7-5, 6-4 से हराकर लगातार आठवें साल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में अब आठवीं सीड ब्रिटेन के एंडी मरे से मुकाबला होगा जिन्होंने सीधे सेटों में नौवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-5, 7-5, 6-4 से हराया।
तीसरी सीड स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका भी स्पेन के टी रोब्रेडो को 7-5, 4-6, 7-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे जहां उनके सामने अब 10वीं सीड केई निशिकोरी की चुनौति होगी जिन्होंने पांचवीं सीड कनाडा के मिचेल राओनिक को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6, 6-7, 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।
सानिया सेमीफाइनल में, पेस हुए बाहर
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में
प्रवेश कर लिया है। हालांकि दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस की मिक्स्ड डबल्स
और पुरुष डबल्स से विदाई से भारत को करारा झटका लगा।
शीर्ष वरीयता प्राप्त
सानिया और उनके ब्राजीलियन जोड़ीदार ब्रूनो सोआरेस ने भारत के रोहन बोपन्ना
और स्लोवेनिया की कैट्रीना को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 2-6,
10-5 से शिकस्त दी। सानिया-सोआरेस अब सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के युंग जान
चान और ब्रिटेन के रोस हचिंस का सामना करेंगे।
सानिया
ने साथ ही महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बना ली है। उन्होंने
जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ चेक गणराज्य की क्लारा कुकालोवा और
सर्बिया की जेलेना जानकोविच को 6-3, 6-2 से मात दी।