फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   us open will start from monday

साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम आज से, निगाहें सेरेना पर

Mon, 31 Aug 2015 12:42 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
us open will start from monday

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन में ‘कैलेंडर स्लैम’ पूरा करने की दहलीज पर हैं। इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन खिताब अपनी झोली में डाल चुकी 33 साल की अमेरिकी खिलाड़ी पर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम में खिताब जीतकर नया इतिहास रचने की चुनौती है।

विज्ञापन

अपना पहला खिताब 1999 यूएस ओपन में 17 साल की उम्र में जीतने वाली सेरेना से पहले 1988 में जर्मनी की स्टेफी ग्राफ ने एक साल में चारों ग्रैंड स्लैम जीते थे। यूएस ओपन में अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब का लक्ष्य लेकर उतरने वाली सेरेना ने इस सत्र में तीनों ग्रैंड स्लैम खिताब के अलावा मियामी और सिनसिनाटी में हार्डकोर्ट पर भी खिताबी जीत हासिल की है।

विज्ञापन

सेरेना लगातार पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की ओर हैं। इससे पहले 1989 में स्टेफी ग्राफ ने ऐसा किया था जब 1988 में कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के बाद उन्होंने 1989 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन ट्रॉफी जीती थी। 2011 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना ऑस्ट्रेलिया की समांता स्टोसुर से हारीं थी उसके बाद से इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वह हारी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली टक्कर रूस की वितालिया से

us open will start from monday

यूएस ओपन में लगातार चौथे साल टॉप सीड सेरेना विलियम्स का पहले दौर में रूस की वितालिया डियातचेंको से मैच होगा। दूसरी वरीयता की रोमानिया की सिमोना हेलेप से उन्हें कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।


खासकर तब जब तीसरी वरीयता की मारिया शारापोवा, चौथी वरीयता की कैरोलीन वोज्नियाकी और 2012 और 2013 की यूएस ओपन की उपविजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका चोटों की समस्याओं से जूझ रही हैं।


सिनसिनाटी ओपन में सेरेना और हेलेप की टक्कर हुई थी जिसमें सेरेना जीतने में सफल रही थी लेकिन हेलेप का कहना है कि "सिनसिनाटी में मेरे अंदर यह विश्वास नहीं जागा था कि मैं सेरेना को हरा सकती हूं लेकिन अगली बार में यह नहीं सोचूंगी कि मैं सेरेना से भिड़ रही हूं बल्कि जीत पर फोकस करूंगी।"


स्टेफी की बराबरी करने के करीब

सेरेना विलियम्स ने अब तक 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और वह ओपन युग (1968 से) जर्मनी की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी करने से एक ग्रैंड स्लैम और ऑस्ट्रेलिया की माग्रेट कोर्ट के ओवरऑल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से तीन ग्रैंड स्लैम खिताब दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed