फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US OPEN: Sharapova enters 3rd round.

US OPEN: अगले दौर में पहुंची शारापोवा, रदावंस्का बाहर

Thu, 28 Aug 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
US OPEN: Sharapova enters 3rd round.
फ्रेंच ओपन चैंपियन मारिया शारापोवा और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन स्टैनिसलास वाररिंका साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


करियर में कुल 5 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी रूसी सुंदरी शारापोवा ने दूसरे दौर में 95वीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की अलेक्सजेंद्रा डॉलघेरू को 4-6, 6-3, 6-2 से हरा दिया। हालांकि पहला सेट वह 4-6 से हार गई थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी किया और विपक्षी खिलाड़ी को घूटने टेकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


ऑर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त शारापोवा ने इस सत्र में 17वीं बार 3 सेट में मुकाबला जीता है। हालांकि वह मैच के दौरान गर्मी से काफी परेशान भी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्विस खिलाड़ी वावरिंका ने ब्राजील के बाएं हाथ के खिलाड़ी थामस बेलुची को 6-3, 6-4, 3-6, 7-6 (7/1) हराकर तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। वह टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

हालांकि पोलैंड की अगेन्यस्का रदावंस्का को उलटफेर का सामना करना पड़ा। चौथी वरीय रदावंस्का को चीनी खिलाड़ी पेंग शुई से 6-3, 6-4 से हार का मुंह देखना पड़ा।

वर्ल्ड नंबर टू सिमोना हालेप को तीसरे दौर में पहुंचने के लिए स्लोवाकियन प्रतिद्वंद्वी जाना केपेलोवा को एक घंटे के अंदर 6-2, 6-1 से हराया। हालांकि हालेप शुरुआत में 0-2 गेम से पिछड़ गई थी, लेकिन बाद में वापसी करते हुए 13 में से 12 गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।


छठी वरीयता प्राप्त जर्मनी की एंगलिक कार्बर ने रूस की एला कुर्दीवेत्सेवा को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली।

दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में चेक गणराज्य की छठी वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच ने पूर्व नंबर वन ऑस्ट्रेलिया के लेटिन हैविट को 6-3, 6-4, 6-3 से हराकर उनकी चुनौती खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed