{"_id":"8db0b8697a68fc8e98ce5b2d74b57522","slug":"us-open-sania-mirza-storms-in-final-at-mixed-doubles-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सानिया ने दिखाया जलवा, खिताब से एक जीत दूर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया ने दिखाया जलवा, खिताब से एक जीत दूर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Sep 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष खिलाड़ियों की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए सानिया मिर्जा ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में अपनी चुनौती बरकरार रखा है। भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की चुनौती पहले ही खत्म हो चुकी है।
सानिया टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया ने ब्रूनो सोरेस के साथ जोड़ी बनाते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस जोड़ी ने गैरवरीय चीनी-ब्रिटिश जोड़ी जे चान और रॉस हटचींस को 7-5, 4-6, 10-7 से हराकर खिताबी रेस में जगह बनाई।
डबल्स मुकाबलों में दो बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी सानिया अपने तीसरे बड़े खिताब के बेहद करीब आ गई हैं। सानिया और सोरेस की जोड़ी पहली बार फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
इससे पहले वह जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ महिला डबल्स के भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

सेरेना भी सेमीफाइनल में पहुंची
दूसरी ओर, एकल मुकाबलों में महिला वर्ग में वर्ल्ड नंबर वन अमेरिका की सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जबकि पांच बार के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना फ्रांस के गेल मोंफिल्स से होगा।
महिला वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने 11वीं सीड फ्रांस की फ्लेविया पेनेटा को बेहद आसान मुकाबले में हरा दिया है। सेरेना को अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने में संघर्ष नहीं करना पड़ा। सेरेना ने यह मैच 6-3, 6-2 से जीत लिया। फाइनल में पहुंचने के लिए सेरेना अब एकेटेरिना मकारोवा से होगा। शीर्ष आठ खिलाड़ियों में से सिर्फ सेरेना ही अपनी चुनौती बनाए रखने में कामयाब रही हैं।
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 2009 की उपविजेता कैरोलीन वोजनियास्की इटली की सारा इरानी को 6-0, 6-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उनका सामना चीन की पेंग शुआई से होगा। क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में 17वीं सीड रूस की एकातेरीना मकारोवा भी पिछले दो बार की उपविजेता बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं।

फेडरर ने पकड़ी रफ्तार, पहुंचे क्वार्टर फाइनल में
पुरुष वर्ग में जापान के केई निशिकोरी भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 1980 के बाद अंतिम चार में पहुंचने वाले निशिकोरी जापान के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन स्टैंलिसास वावरिंका को हराकर खिताब की ओर अपने कदम बढ़ाए।
पांच बार के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना फ्रांस के गेल मोंफिल्स से होगा। दूसरी सीड फेडरर ने स्पेन के रोबर्टो बातिस्ता को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर 10वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम-आठ में प्रवेश किया।
दूसरी ओर 20वीं सीड मोंफिल्स ने सातवें सीड ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-5, 7-6, 7-5 से हराया। मोंफिल्स ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाने का अपना रिकॉर्ड भी कायम रखा।
अन्य मुकाबले में छठी सीड चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने भी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-1, 6-2, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम-आठ में बर्डिच का सामना अब 14वीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच से होगा जिन्होंने पांच सेटों तक चले मुकाबले में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 5-7, 7-6, 6-4, 3-6, 6-3 से मात दी। चार घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में सिलिच ने 23 ऐस लगाए।