फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open Novak Djokovic and roger federer reach net round

कंधे में दर्द के बावजूद जुआन को हराकर जोकोविच यूएस ओपन के अगले दौर में

Thu, 29 Aug 2019 12:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 29 Aug 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
US Open Novak Djokovic and roger federer reach net round
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने बुधवार शाम यूएस ओपन में कंधे की चोट चोट जूझते हुए अर्जेंटिना के 56वीं रैंक के खिलाड़ी जुआन इग्नैसियो लोंडेरो को 6-4, 7-6(3), 6-1  से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। पिछले पांच में से चार ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का अगला मुकाबला अगले दौर में 27वीं वरियता प्राप्त सर्बिया के दुसान लाजोसविक या अमेरिका के डेनिस कुडला से होगा।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हालांकि जीत के लिए जोकोविच के मुकाबले ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए दामिर को 3-6, 6-2, 6-3, 6-4 से हराया। केई निशिकोरी और ग्रिगोर दिमित्रोव भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


महिला सिंगल्स में दूसरी सीड एश्ले बार्टी ने दूसरे दौर में आसान जीत दर्ज की। उन्होंने लॉरेन डेविस को 6-2, 7-6 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने पहला सेट हारने के बाद मैच जीता। उन्होंने कैथरीन मैक्नली को 5-7, 6-3, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा और सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज भी अगले दौर में पहुंच गई हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने वीनस विलियम्स को हराया. उन्होंने 6-4, 6-4 से मैच जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed