फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2022 Tennis Final: Iga Swiatek Wins Women’s Title for First Time Created History, Grand Slam Champion

US Open 2022: इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीता, करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम

Sun, 11 Sep 2022 10:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 10:15 AM IST
सार

US Open Tennis Women’s Final 2022: स्वियातेक इस वर्ष 38 मैच और सात टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। एंजलकि कर्बर के बाद स्वियातेक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही सत्र में दो ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती हैं। फाइनल मैच में भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।
 

विज्ञापन
US Open 2022 Tennis Final: Iga Swiatek Wins Women’s Title for First Time Created History, Grand Slam Champion
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन 2022 में महिला एकल के फाइनल में इगा स्वियातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को हराकर खिताब जीत लिया है। वह पहली बार यूएस ओपन की चैंपियन बनी हैं। उनके करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम है। इससे पहले उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल मैच में 6-2,7-6 के अंतर से जीत हासिल की। इगा इस मैच में शुरुआत से ही चैंपियन की तरह खेली और पहला सेट आसानी से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में ओंस ने उन्हें चुनौती दी, लेकिन स्वियातेक ने हार नहीं मानी और संघर्षपूर्ण सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


इगा ने फाइनल मैच में शानदार शुरुआत की थी और पहला सेट धमाकेदार अंदाज में 6-2 के अंतर से जीत लिया। ओंस के पास पलटवार करने का मौका ही नहीं था। दूसरे सेट में ओंस ने बेहतरीन खेल दिखाया और स्वियातेक को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अंत में स्वियातेक ने यह सेट भी 7-6 के अंतर से जीत लिया। आखिरी अंक उन्होंने 7/5 के अंतर से अपने नाम किया और इसके साथ ही यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया। खास बात यह है कि पुरुष और महिलाओं के एकल वर्ग में स्वियातेक एकमात्र खिलाड़ी थीं, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी और पहले भी कोई ग्रैंड स्लैम जीता था। 
विज्ञापन


स्वियातेक ने की एंजलिक की बराबरी
स्वियातेक इस वर्ष 38 मैच और सात टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। एंजलकि कर्बर के बाद स्वियातेक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही सत्र में दो ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओंस से आगे निकलीं स्वियातेक
ओंस जेबुअर और इगा स्वियातेक अब तक पांच बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें से तीन बार स्वियातेक और दो बार ओंस ने जीत हासिल की है। इगा ने 2019 में वाशिंगटन डीसी में जेबुअर को हराया था। इसके बाद जेबुअर ने 2021 में विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल और सिनसिनाटी ओपन में हराया था। इसके बाद स्वियातेक ने इस वर्ष रोम में फिर यूएस ओपन के फाइनल में ओंस को शिकस्त दी। 

यूएस ओपन में इगा स्वियातेक का सफर
  • पहले दौर में जैस्मिन पाओलिनी को 6-3, 6-0 से हराया।
  • दूसरे दौर में स्लोएन स्टीफेंस को 6-3, 6-2 पराजित किया।
  • तीसरे दौर में लॉरेन डेविस को 6-3, 6-4 से मात दी।
  • चौथे दौर में जूली नीमिअर को 2-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।
  • अंतिम-8 में जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 से हराया।
  • सेमीफाइनल में आर्यना सबालेंका को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया।
  • फाइनल में ओंस जेबुअर को 6-2, 7-6 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed